✍️बेबाक आज़ाद 9993756976
राजोद में रविदास समाज द्वारा पूज्य संत रविदास जी महाराज की जयंती पर चल समारोह निकाला गया।चल समारोह रानीखेड़ी से प्रारंभ हो कर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरा। जगह जगह यात्रा का स्वागत किया गया। नगर के मुख्य मार्ग एसबी रोड़ पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड राजोद द्वारा किया गया जिसमें जिला धर्म प्रसार प्रमुख नंदराम जी कटारा, सह जिला मंत्री दीपक राठौर शंभूलाल धाकड़, प्रखंड मंत्री राकेश मेहता, प्रखंड सह मंत्री लकी कंठा, नागर मंत्री निखलेश धाकड़, हरिओम जी, सचिन जी, पूशकर जी, देवीलाल जी, कालुराम डामर एव समस्त बजरंगी टोली उपस्थित थी।
