✍️बदनावर जगदीश चौधरी
बड़नगर तहसील के ग्राम कुंनगारा में गायरी समाज के द्वारा समाज के इष्ट देव भगवान श्री देवनारायण की मूर्ति की स्थापना की गई भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के इस आयोजन में भगवान श्री देवनारायण की पंच दिवसीय रात्रिकालीन कथा का आयोजन किया गया एवं पंच दिवसीय यज्ञ हवन भी किया गया इस आयोजन में भगवान के प्रति समाज जन की आस्था उत्साह इतना था कि जनता का सैलाब उमड़ रहा था वही मन्दिर में भगवान श्री देवनारायन जी के साथ शिवजी की मूर्ति की भी स्थापना की गई इस आयोजन में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व समस्त मूर्तियों को आस्था के साथ नृत्य करते हुए धर्म ध्वज के साथ ढोल डेजे से नगर भृमण करवाया गया वही चल समारोह में गंगा उद्यापन भी शामिल था उक्त मन्दिर में भगवान के आशीर्वाद लेने क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री मुरली मोरवाल भी शामिल हुए जहाँ उनकी उपस्थिति से आयोजन औऱ भी महत्वपूर्ण बन गया आपको बता दे कि बड़नगर विधानसभा के किसी भी धार्मिक आयोजन में विधायक महोदय अपनी उपस्थिति निश्चित रूप से देते है वही बड़ी संख्या में भक्त अपनी भक्ति का परिचय देते नजर आए उक्त आयोजन मुख्य आचार्य श्री श्री 1008 संत श्री मंगलदास जी महाराज के द्वारा मूर्तियो की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न करवाई गई एवं देपालपुर की जब्रेश्वर महादेव सेना के संरक्षक राजेन्द्र चौधरी द्धारा प्राणप्रतिष्ठा के दौरान जनता से आग्रह कर देपालपुर स्थित जब्रेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि उत्सव मे शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।
