✍️सरदार पाटीदार, सरदारपुर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर मैं दिनांक 18 मार्च 2023 को सुमन पिता करण सिंह उम्र 7 वर्ष निवासी ग्राम महापुरा दत्तीगांव को (डॉग बाइट )कुत्ते के काटने से गंभीर अवस्था में शाम करीब 5:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर में लाया गया जहां पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर नितिन जोशी शल्य चिकित्सा सहायक मौजूद थे उन्होंने देखा की सुमन को कुत्ते ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है वह उसे गाल के आर पार कुत्ते ने गहरे घाव कर दिए थे घाव इतना गहरा था कि गाल के बीच में से बालिका के दांत दिखाई दे रहे थे जिसको छोटे छोटे लेवल पर रिपेयर करना चैलेंजिंग था फिर भी टीम वर्क द्वारा डॉ नितिन जोशी व उसकी टीम ने बालिका के घाव को उचित समय पर अंदर व बाहर के टांके लगाकर ठीक कर दिया उन्होंने उन्होंने पहले दिन एंटी रेबीज जीरो डोज का पहला इंजेक्शन लगाया इसके बाद डॉ नितिन जोशी ने लगातार उनके फॉलो अप के लिए बुलाया इस प्रकार से सुमन पिता करण सिंह निवासी दत्तीगांव को शासकीय अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर में निशुल्क इलाज लेकर वे अब पहले की तरह चेहरा दिखने लगा सुमन सुमन के पिता करण सिंह ने अपनी बच्ची के इलाज के लिए डॉ नितिन जोशी को धन्यवाद दिया।
