back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsविकास यात्रा में कैबिनेट मंत्री दत्तिगांव ने खिलेड़ी में किया लाखो के...

विकास यात्रा में कैबिनेट मंत्री दत्तिगांव ने खिलेड़ी में किया लाखो के भवनों का लोकार्पण

✍️बदनावर जगदीश चौधरी

बदनावर विधानसभा के गांव खिलेड़ी में विकास यात्रा को कलश पूजन के पश्चात शुरू किया गया। विकास यात्रा मुख्य मार्ग से शासकीय हाई स्कूल पहुँची। विद्यालय परिसर में विकास यात्रा में उपस्थित राजवर्धनसिंह दत्तिगांव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजेश अग्रवाल जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बदनावर डॉ प्रह्लाद सिंह सोलंकी विकास यात्रा प्रभारी अशोक जैन सहित एसडीएम बदनावर तहसीलदार बदनावर सीईओ जनपद पंचायत बदनावर पीएचई एसडीओ बदनावर सहित बदनावर पुलिस अनुभाग बदनावर के अधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण एवं कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री श्री दत्तिगांव विशेष अतिथि राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि विकास यात्रा प्रभारी अशोक जैन एवं अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ प्रह्लाद सिंह सोलंकी द्वारा की गई वही मंच पर जिला पंचायत सदस्य विक्रम पटेल, वरिष्ठ नेता रामेश्वर मुकाती, जनपद सदस्य बाबू लाल गिरवाल,सरपंच अजोध्या बाई मालवीय, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह शक्तावत, मंडल अध्यक्ष पवन डोड, दिनेश गिरवाल, सत्यनारायण पाटीदार, इंदर सिंह पंवार, प्रेमनारायण पाटीदार, फुलेड़ी सरपंच शंकर सिंह चूंडावत, किसान मोर्चा बिड़वाल मंडल अध्यक्ष संदीप मरगला आदि मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत सरपंच प्रतिनिधि रामचंद्र मालवीय, उपसरपंच जितेन्द्र पाटीदार, पंच लोकेंद्र सिंह डोडिया, मेहरबान सिंह मोरी, दीपक बैरागी, पार्वती बाई मुकाती, सतीश पाटीदार आदि कार्यकर्ताओ ने किया। स्वागत भाषण उपसंरपच जितेन्द्र पाटीदार ने दिया अतिथि उध्बोधन में विकास यात्रा प्रभारी श्री जैन के द्वारा क्षेत्र के खस्ताहाल सड़क का पक्की सड़को में परिवर्तन होना विकास का पर्याय बताया गया वही मुख्य अतिथि श्री दत्तिगांव के द्वारा शासन द्वारा चलाये गए पखवाड़े में एक मंच पर उपस्थित अधिकारी द्वारा तत्काल समस्या समाधान जैसी हितग्राही मुलक योजना में लाभार्थियों को जोड़ कर लाभ दिलवाना विकास का पर्याय बताया गया श्री दत्तिगांव ने कहा कि योजना के अनुसार वास्तविक हितग्राहियों को लाभ दिलवाना ही हमारे लिये विकास है हमने खिलेड़ी में ही पात्रता के हकदार लोगो को पारदर्शिता के बाद आवास योजना का लाभ दिलवाया है, सम्बल योजना में पात्र परिवार को आज शासन की महत्वाकांक्षी योजना में लाभ मिल रहा है वही कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ सोलंकी के द्वारा भी बदनावर सहित आज प्रदेश में हो रहे विकास की जानकारी दी गई ।विकास यात्रा के दौरान लाखो की सौगात से आंगनवाड़ी भवन आरोग्य उपस्वास्थ्य केंद्र भवन और सहकारी समिति के भंडारण भवन की उपलब्धि का खिलेड़ी की जनता के समक्ष केबिनेट मंत्री श्री दत्तीगांव के द्वारा फीता काट कर लोकार्पण किया गया। वही इस विकास यात्रा कार्यक्रम खिलेड़ी में अतिथियों के द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना के हितग्राही महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर शासन की महत्वपूर्ण योजना को अपनाने की अपील की गई।एवं केबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तिगांव को पंचायत द्धारा खिलेडी से धामन्दा ग्रेवलमार्ग,मागलीक भवन,मां भगवती मंदिर क्षेत्र मे ट्रांसफॉर्मर लगाने के आवेदन दिए गये वही किसानों की समस्या घोडारोज से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे के संदर्भ में तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष गोवर्धन सिंह डोडिया ने केबिनेट मंत्री से अपील की।
उक्त विकास यात्रा कार्यक्रम का मंचीय संचालन पत्रकार गोवर्धन सिंह डोडिया ने किया एवं आभार प्रेमनारायण पाटीदार (पूर्व सरपंच) ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments