back to top
Wednesday, April 15, 2026
HomeAll Newsलोकसभा चुनाव मद्देनजर सरदारपुर मे कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, मजबूती और ताकत...

लोकसभा चुनाव मद्देनजर सरदारपुर मे कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, मजबूती और ताकत के साथ लडेंगे लोकसभा चुनाव-नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

✍️ऋतिक पंवार, सरदारपुर
आने वाला लोकसभा चुनाव सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती और ताकत के साथ लडेंगे, लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी को विश्वास और ताकत कार्यकर्ता ही देंगे। सभी को विश्वास दिलाता हूं कि क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में उठाऊंगा और विधायकों के साथ मिलकर हमेशा आपकी लड़ाई लडेंगे। यह बात नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के संबंध मे सरदारपुर मे शुक्रवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कही। क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत हमने विधानसभा चुनाव में जीत हांसिल की है आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता कमजोर मतदान केन्द्रो पर कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूत करें, हमारा सरदारपुर पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. जमुनादेवी बुआजी की जन्मभूमि है इसलिए सरदारपुर नगर में जमुनादेवी बुआजी की प्रतिमा लगाई जाएंगी। आयोजित कार्यक्रम को लोकसभा चुनाव के लिए धार-महू लोकसभा के प्रभारी एवं खरगोन के पूर्व विधायक रवि जोशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, जिला कांग्रेस प्रभारी निर्मल मेहता, लोकसभा चुनाव में सरदारपुर विधानसभा के प्रभारी मनोजसिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, राजेन्द्र लोहार, विरसन भगत आदि ने भी संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का पूजन अर्चन एवं माल्यार्पण से हुई, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं अन्य अतिथियो का 21 किलो की पुष्पमाला से स्वागत किया, उपस्थित किसानों ने मावठा से प्रभावित गेहूं की फसल के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के माध्यम से शासन-प्रशासन से फसल मुआवजा प्रदान करने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान बोला के भाजपा कार्यकर्ता फुलचंद मारू ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सुरेश द्विवेदी ने किया एवं आभार ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार ने व्यक्त किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी सुरेन्द्रसिंह पटेल, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मोहनलाल मुकाती एवं बालमुकुन्द पाटीदार, जिला कांग्रेस पदाधिकारी शंकरदास बैरागी, बाबुलाल चौधरी, गोरधन मारू, गोपाल सौलंकी, कैलाश भूरिया, नगर परिषद् अध्यक्ष मिनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चैहान, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष करीम कुरैशी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कृष्णा पंवार, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, प्रदेश प्रवक्ता शुभांगना राजे जामनिया, युवक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौधरी, सरफराज कुरैशी, अंसार खान, कालु गणावा, मन्नालाल पुरोहित, ओम बना संदला, भीमालाल चौधरी, शंकर सौलंकी, जामसिंह वसना, मांगीलाल गाजी, मयाराम मेड़ा, समरथ मारू, पप्पालाल पटेल, केकड़िया डामोर, राधेश्याम जाट, जगदीश पाटीदार, सरदार डामर, सरदार कटारा, भानुप्रतापसिंह, कन्हैयालाल परमार, सुनील डावर, भुरू तड़वी, शंकर मेड़ा, राहुल ओसारी, विष्णु भाबर, राजेसिंह भूरिया, आशीष जैन, रामकरण पटेल, पीडु मोहनिया, अमरसिंह पटेल आदि बडी संख्या मे कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments