back to top
Thursday, September 10, 2026
HomeAll Newsअयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का उत्सवी माहौल लेडगांव...

अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का उत्सवी माहौल लेडगांव में

✍️सरदार पाटीदार, सरदारपुर
गांव लेड गांव में अयोध्या में बन रहा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह अब गांव में, जय श्री राम के जय जय कारों से गुंजा सारा नगर उत्साह देखने योग्य, मानो ये लेडगांव नहीं अयोध्या में हो रहा है कार्यक्रम। पूरा गांव भगवा रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है वही दिनांक 17 जनवरी को सुबह 12:00 बजे महिला पुरुषों द्वारा पुरुषों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकल गई जिसमें महिलाओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कलश यात्रा बस स्टैंड से प्रारंभ होकर पाटीदार मोहल्ला लोहार चौक भालोड मोहल्ला में रंगोली बनाकर मोहल्ला सजाया गया। मोहल्ले में कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा में बैंड बाजे ढोल वह भगवान श्री राम की झांकी बनाई गई थी वही कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचे जहां पर भगवान हनुमान जी की आरती उतार कर प्रसाद वितरण की गई, कार्यक्रम को लेकर नगर में बच्चे बुजुर्ग महिलाओं में उत्साह देखने लायक था हर कोई राम के रंग में रंगा हुआ था वही प्रतिदिन सुबह नगर में प्रभात फेरी निकल जा रही है जिसमें नगर के वरिष्ठ एवं महिलाएं भाग लेकर अपने जीवन को धन्य कर रही है जो अपने आप में काबिले तारीफ है सुबह शाम जय श्री राम के जयकारों से गूंज रहा है सर नगर जय श्री राम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments