✍️पवन वीर राजोद 9993688124
राजोद / धाकड़ युवा संघ द्वारा बलराम जयंती के अवसर पर भगवान बलरामजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस उपलक्ष्य में धाकड़ युवा संघ ने एक विशाल चल समारोह निकाला, जिसमें धरणीधर भगवान बलरामजी के तैलचित्र तथा बलरामजी के शस्त्र हल की आकर्षक झांकी सजाई गई। खाकचौक खाचरौद के अखाड़ा पहलवानों के करतब एवं राधा कृष्ण झांकी, शिव पार्वती झांकी, हनुमान जी एवं उनकी सेना के कलाकार की मनमोहक प्रस्तुति भी इस समारोह में देखी गई। जगह- जगह रास्ते भर चल समारोह का स्वागत-सत्कार हुआ। राजोद नगर में शनिवार का दिन भगवान धरणीधर बलरामजी के नाम रहा। रानीखेड़ी स्थित मां विश्वेश्वरी मंदिर पर भगवान बलरामजी की पूजा-अर्चना कर चल समारोह प्रारंभ हुआ। चल समारोह का जगह-जगह मंच लगा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। चल समारोह में ढोल-ताशों के साथ आगे-आगे घुड़सवार धर्मध्वजा लिए चल रहे थे। पीछे खाचरौद के खाकचौक व्यायामशाला के कलाकारों विशेषकर नन्हीं-नन्हीं बालिकाओं की तलवारबाजी, मलखम्ब की कलाबाजी ने लोगों को दातों चले उंगली दबाने को मजबूर कर किया।उसके पीछे राधा कृष्ण झांकी, शिव पार्वती झांकी, हनुमान जी एवम् उनकी सेना की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। यह चल समारोह रानीखेड़ी से नगर के मुख्य मागों से होता हुआ धाकड़ समाज के आथमनावास मंदिर पर पहुंचा जहां पर भगवानजी की आरती, पूजा व प्रसादी वितरण कर समापन किया। इस दौरान पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही। राजोद थाना प्रभारी हीरूसिंह रावत दलबल के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे। चल समारोह की भव्यता को देखते हुए यातायात को नगर के बाहर साजोद होते हुए परिवर्तित करना पड़ा। अखाड़े के उस्ताद सिद्धू पहलवान को कई मंचों से साफा पहना कर सम्मानित किया। साजोद, हनुमंतिया, गुंदीखेडा, संदला, सलवा, निपावली, आनन्दखेड़ी आदि दूरदराज से ग्रामीणजन इस चल समारोह में सम्मिलित हुए।
