✍️पवन वीर, राजोद 9993688124
धार जिले के राजोद क्षेत्र में काफी समय से किसानों के कृषि यंत्र मोटर चोरी हो रहे थे। किसान वर्ग इसको लेकर खासा परेशान था। किसान अपने एक खेत जाए सिंचाई करने तो दूसरे खेत से मालूम पड़ा मोटर स्टार्टर चोरी हो जाय, किसान अपने खेत की सिंचाई करके रात को बिजली बंद होने के बाद थका हारा सोए ओर उसे सुबह मालूम पड़े कि मेरी मोटर कोई चोर ले गया है, कहीं से स्टार्ट चोरी हो रहे हैं, किसी की केबल गायब हो रही है। यह चोरियां बड़ी संख्या में हो रही है। इसी परेशानी से किसानों के लिए एक राहत भरी खबर जल्द ही आने की संभावना है।बताया जाता है कि किसानों के कृषि यंत्र चोरी करने वाले गिरोह का राजोद पुलिस को सुराग लगा है, जल्द ही इस पर खुलासा पुलिस की ओर से होने की संभावना बनी हुई है। किसानों के यंत्रों की चोरियों में राजनीतिक दबाव को दरकिनार कर पुलिस को अपना काम करना होगा। राजनीति लोगों को भी जनता आशा करती है कि जनता के हित में इस मामले में हस्तक्षेप ना करते हुए जनता का एवं कानून का सहयोग करें। इस पूरे मामले में नीलकंठ का हस्तक्षेप संदेहास्पद दिखाई पड़ता है।
