back to top
Thursday, September 10, 2026
HomeAll Newsराजोद के श्री नर्मदेश्वर महादेव के नवनिर्मित मंदिर में हुई मूर्तियों की...

राजोद के श्री नर्मदेश्वर महादेव के नवनिर्मित मंदिर में हुई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

✍️पवन वीर राजोद 9993688124

राजोद की मोक्षदायनी कही जाने वाली नदी माँ कोटेश्वरी के तट पर विराजित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर पिछले पांच दिनों से जारी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुक्रवार को समापन किया गया, नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के शिवलिंग व शिव परिवार की मूर्तियों की विधिविधान पूर्वक स्थापना की गई साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में पूर्णाहुति करवाई गई जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पूजन अर्चन कार्य भागवत प्रवक्ता पंडित श्री किशोरी लाल उपाध्याय, यज्ञ आचार्य एवं ज्योतिर्विद श्री माधव प्रसाद , पंडित श्री जगदीश उपाध्याय, श्री रवि प्रसाद , श्री राजेंद्र उपाध्याय, पंडित श्री रूद्र नारायण, श्री बाबूलाल उपाध्याय, श्री अशोक परसाई, श्री विकास जोशी, श्री श्याम प्रधान, श्री रमेश शर्मा, श्री कृष्णकांत उपाध्याय, श्री पंकज जोशी, श्री विजय अग्निहोत्री, श्री हरि ओम व्यास, श्री नवीन जोशी, श्री,राजेंद्र उपाध्याय, श्री शुभम उपाध्याय ने सम्पन्न करवाया। प्रधान यजमान श्री बगदीराम रामाजी सेकवाड़िया एवं अन्य यजमान श्री भगवान लक्ष्मण सलित्रा, श्री बाबूलाल गणपत, परमानंद रामलाल पोपंडिया , श्री प्रदीप जमनालाल लाल पटेल, श्री जानी बैरागी, श्री कैलाश मदारिया, श्री बंशीलाल, बगदीराम सेकवाड़िया, श्री बद्रीलाल सेकवाड़िया, श्री जमनालाल भागीरथ पटेल, श्री श्याम लाल गेंदालाल मामोडिया आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments