✍️पवन वीर, राजोद
राजोद के गोंदीखेड़ा ठाकुर में वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मेडिकल ऑफिसर अनिल भवंर के दिशा निर्देश में गाँव में टीम द्वारा घर घर भ्रमण कर मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जैसे रोगों से बचाव हेतु लार्वा सर्वे किया गया। इस दौरान 42 पानी टैंक, 75 सिंटेक्स, 14 मटके, 8 टायर, 120 केन में भरे पानी में लार्वा खोजा गया, जहां लार्वा मिले उस कन्टेनर को खाली करवाया व बड़ी टँकीयो में लार्वा नाशक टिमोफांस डाली गई।
साथ ही ग्राम पंचायत के सहयोग से मच्छर नाशक “पाईरोथाम” का बड़ी फॉगिंग मशीन से पूरे गांव में गली मोहल्ले में धुँआ करवाया। विभागीय दल द्वारा ग्रामीण जन को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर समझाया गया कि स्वयं को भी जागरूक होना चाहिए व अपने आस पास साफ सफाई रखना है। वहीं गांव में प्राइवेट प्रेक्टिस (इलाज) करने वालों को भी बिना जांच या सामान्य बुखार में भी रोगियों को गम्भीर बीमारी से भ्रामक कर अफवाह न फैलने की हिदायत दी गई।
स्वास्थ्य टीम में रमेश भूरिया एवं सीताराम ठाकुर, सुपरवाइजर, हसीना खान, ए.एन.एम. ज्योति, सीएचओ काली, प्रेमलता, संजु आशा कार्यकर्ता, सरपंच एवं जनप्रतिनिधि एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।
