✍️सरदार पाटीदार, सरदारपुर 9753214250
पूर्व उपमुख्यमंत्री एवम् पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्रीमती जमुना देवी जी (बुआजी) के भतीजे एवं गंधवानी विधायक तथा जिले एवं प्रदेश के गद्दावर नेता उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर धार जिले में बड़ी संख्या में हर्ष की लहर है। क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने भोपाल निवास पर पहुंचकर श्री सिंघार को बधाई दी एवं साथ ही प्रदेश के ऊर्जावान युवा, पूर्व विधायक जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर धार जिले की ओर से बधाइयां दी गई। दोनों ऊर्जावान नेताओं की नियुक्ति पर धार जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्य्क्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, राहुल गांधी राष्ट्रीय महासचिव, सुरजेवाल, मध्य प्रदेश के प्रभारी एवं अलवर के पूर्व सांसद भंवर जितेंद्र सिंह आदि शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो नेता प्रतिपक्ष का दायित्व धार जिले को जमुनादेवी जी के साथ चौथी बार मिला है। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस महासचिव प्रजापति शैलेन्द्र चौहान सरदारपुर ने दी।
