back to top
Sunday, April 19, 2026
HomeAll Newsराजोद के आनन्द विद्या विहार में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

राजोद के आनन्द विद्या विहार में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

राजोद (निप्र)/ आनंद विद्या विहार हाई स्कूल राजोद में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। सभी छात्रों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिनकी उपस्तिथ अतिथियों ने काफी सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्राचार्य श्याम मदारिया के द्वारा झंडावंदन से हुई। कार्यक्रम में बसंत महोत्सव पर भी प्रस्तुति दी गई व सरस्वती वंदना कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री 1008 महंत गणपत दास जी महाराज रामबोला धाम आश्रम एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री डॉक्टर पीएल पोपंडिया ने की, विशेष अतिथि श्री केशुराम पटेल एवं डॉक्टर ओपी परमार, संस्था समिति के अध्यक्ष दीपक फेमस, उपाध्यक्ष हीरालाल मदारिया व कोषाध्यक्ष रामेश्वर वक्थरिया ने की व मंच पर उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत संस्था के शिक्षक अर्जुन पोपंडिया ने तिलक अक्षत लगा कर किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर ओपी परमार ने मधुर गीत की प्रस्तुति भी दी जो दिल को छू गई। कार्यक्रम का संचालन संस्था शिक्षक राम सर के द्वारा किया गया व आभार व्यक्त संस्था के शिक्षक जितेंद्र गेहलोद के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित पत्रकार रमेश रजक, अशोक नायमा, पवन वीर, राजेंद्रसिंह सोलंकी, राहुल राठौड़, यामीन मंसूरी विशेषरूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर पन्नालाल पोपंडिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो उनको पहचानने की और उनको निखारने की और यह काम किया है शिक्षकों ने। बहुत ही प्रशंसनीय है और सराहनीय है आज के कार्यक्रम में जो चयन हुआ हो वह चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, धार्मिक क्षेत्र हो, राष्ट्रीय क्षेत्र हो या कर्म का क्षेत्र हो प्रत्येक क्षेत्र से से चयन किया गया है जो कि बहुत ही प्रशंसनीय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments