✍️बेबाक आजाद 9993756976
धार जिले के राजोद से आज चारभुजा नाथ गडबोर के लिए भक्तों का एक जत्था रवाना हुआ है उक्त जत्थे का मध्यप्रदेश के रतलाम नगर से चारभुजानाथ राजस्थान पैदल जाने वाले 500 से अधिक भक्तों के जत्थे के साथ समागम होगा। 500 से अधिक श्रद्धालु अपने-अपने ग्राम से समय सीमा में पैदल चल कर रतलाम पहुंचेंगे और वहां से चारभुजा के लिए सभी यात्री पैदल प्रस्थान करेंगे, राजोद के भक्तों का जत्था भी रतलाम के मुख्य जत्थे में सम्मिलित होकर साथ प्रस्थान करेंगे। जल झूलनी ग्यारस पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल चारभुजा नाथ गड़बोर राजस्थान के दर्शन का काफी महत्व है। जल झूलनी ग्यारस पर चारभुजा नाथ गड़बोर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जाते है, और इस दिन प्रभु के दर्शन वंदन करते है, यह परम्परा कई सालों से चली आ रही हैं, इसी कड़ी में धार जिले के राजोद, डही, रिंगनोद, अलीराजपुर, खट्टाली के सैकड़ो पद यात्री पैदल चलकर चारभुजा पहुंचेंगे। सभी पद यात्री 20 अगस्त मंगलवार को रतलाम पहुंचकर वहां से चारभुजा के लिए प्रस्थान करेगे। यात्रा व्यवस्थापक मधुसूदन बाहेती राजोद ने बताया कि यह पद यात्रा 17 दिन की होकर 14 जगह पड़ाव रहेंगे, ओर जहां जहां पड़ाव रहेंगे, वहां भजन कीर्तन के साथ, धर्म के प्रति लोगों में जागरूकता लाएंगे, यात्री विकास माहेश्वरी ने बताया कि 5 यात्रियों से शुरू हुई इस पद यात्रा में आज क्षेत्र से सैकड़ों पद यात्री शामिल होते हैं यात्रा के दौरान नाश्ता, भोजन की व्यवस्था साथ में रहती हैं, भजन कीर्तन करते हुए पद यात्री 3 सितंबर बुधवार जल झूलनी ग्यारस पर चारभुजा पहुंचेंगे । राजोद आनंद मंगल हनुमान मंदिर में सभी पद यात्रियों ने संकट मोचन की पूजा अर्चना की, पंडित सुरेश द्विवेदी ने सभी पद यात्रियों को तिलक लगाया, पश्चात नगर के प्रमुख मार्गो से पद यात्रियों की शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा के दौरान पद यात्रियों का जगह जगह दुपट्टे, श्रीफल ओर पुष्पहारों से स्वागत कर यात्रा की मंगल कमान की। पथवारी पूजन के बाद पद यात्री अगले पड़वा के लिए रवाना हुए।
