बेबाक आजाद न्यूज, ✍️आजाद अग्निहोत्री 9993756976
अति पिछड़ी जनपदों में महिलाओं के आर्थिक विकास, स्वास्थ्य और कृषि जैसे 6 इंडिकेटर्स में सेच्युरेशन लाने में इंदौर संभाग के छ: कलेक्टर्स के कार्यों को सराहना मिली है। संपूर्णता अभियान में इंदौर संभाग को 10 मेडल्स मिले हैं जिस पर सम्भागायुक्त श्री सिंह ने सभी कलेक्टर्स को बधाई दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र और राज्य शासन के विशेष प्रयास से पूरे प्रदेश में 4 जुलाई से 30 सितम्बर तक आकांक्षी जनपदों में अभियान चलाया गया था। इस विशेष अभियान में महिलाओं के स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तिकरण, पोषण, आहार तथा कृषि पर आधारित कारकों को शामिल किया गया था। उन कारकों पर इंदौर संभाग के 6 जिलो ने बढ़-चढ़कर कार्य किया। ऐसी जनपदों में चुने गए इंडिकेटर्स में शत प्रतिशत सेच्युरेशन की स्थिति में आने पर भोपाल कार्यक्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर संभाग के 6 जिलो में हुए उत्कृष्ट कार्य पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया। इंदौर सम्भागायुक्त श्री दीपक सिंह ने भी उन कलेक्टर्स के कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी है। इंदौर संभाग के अलीराजपुर, बड़वानी, धार, झाबुआ, खरगोन और खरगोन जिलों ने बेहतर कार्य करते हुए 10 मेडल्स में 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल्स प्राप्त किये है। मेडल्स यूक्त हुई आकांक्षी जनपदें:- अभियान में पहली तिमाही के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को महत्व दिया गया। इसके अलावा पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं तथा एसएचजी के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक शक्ति के विकास को शामिल किया गया। साथ ही आकांक्षी जनपदों में जनजातीय नागरिकों में हाई बीपी और मधुमेह की जांच को प्रमुखता देते हुए कार्य करना निधारित किया गया। इन निर्धारित बिंदुओं में प्रतिशत के अनुसार मेडल्स निर्धारित किये गए। इंदौर संभाग में बड़वानी की जनपद पाटी, धार की तिरला और खंडवा की छैगांव जनपद को गोल्ड मेडल्स से नवाजा गया है। इसी तरह अलीराजपुर में कट्ठीवाड़ा जनपद को कॉपर और झाबुआ की थांदला जनपद को सिल्वर मेडल मिले है। वहीं झाबुआ जिले की मेघनगर, रामा, राणापुर और खरगोन जिले की भगवानपुरा और झिरन्या जनपदों को ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किये गए है। भोपाल में तत्कालीन और वर्तमान दोनों कलेक्टर्स को बुलाया गया और मेडल्स के साथ स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र दिए गए। इंदौर संभाग के तीन जिलों ने पाया पदक:- सम्पूर्णता: अभियान के अंतर्गत इंदौर संभाग के बड़वानी, खंडवा और धार जिलों की पाटी, छैगांव और तिरला जनपदों में एबीपी और एडीपी दोनों स्तर पर चिन्हित इंडिकेटर्स में उत्कृष्ट कार्य करने पर वर्तमान और तात्कालिन कलेक्टर्स को सम्मानित किया गया। इसमें बड़वानी के तात्कालिन कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग और वर्तमान कलेक्टर श्रीमती गुंचा सनोबर, खंडवा के तात्कालिन कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह व वर्तमान कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता तथा धार जिले के कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा को गोल्ड मेडल प्रदान किये गए।
