✍️दसई, शुभम पाटीदार।
प्रसिद्ध वृक्ष मंदिर श्री उंडेश्वर धाम जयंती माता में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम मनाए जाने को लेकर मां जयंती धाम सेवा समिति 12 गांव के पर्यावरण प्रेमी एवं शिव प्रेमी मित्रों की उपस्थिति व बालोदा खोदरा आश्रम के संत श्री जगदीश दास जी महाराज के सानिध्य में 30 जनवरी सोमवार को बैठक संपन्न हुई संस्था के रामकरण पटेल ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को विस्तार पूर्वक बताया कि 18 फरवरी जयंती धाम सेवा समिति के संकल्प का 22वा वर्ष पूर्ण होने जा रहा है आगामी 18 फरवरी के महाशिवरात्रि का पर्व महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा इसके साथ ही बैठक मैं कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजन को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी उपस्थित पर्यावरण प्रेमी मित्रों ने सर्वसम्मति से हरियाली लाओ जल बचाओ जनसंदेश के साथ महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाने का निर्णय पारित किया गया कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न आयोजन के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई बैठक के अवसर पर संस्था अध्यक्ष सुरेश भूत, बदनावर तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष गोवर्धन सिंह डोडिया, पर्यावरण प्रेमी कमलेश राव पवार, दिनेश रघुवंशी, दिनेश वालाशिवा, दशरथ पाटीदार, प्रकाश तारोदिया, ओमप्रकाश एकरंगा, नारायण सिंह रघुवंशी, गोपाल भालोड, गोपाल जीवाहरचंद, ओमप्रकाश धराड़, भरत पाटीदार, हरिराम सामजी, जगदीश पटेल, गोपाल पाटीदार, दिनेश पाटीदार, मांगीलाल सहित ग्राम दसई, बालोद, पदमपुरा, चिराखान, खिलेडी, बिडवाल, कड़ोद, बरमंडल, खुटपला, लेडगांव के भोले भक्त उपस्थित थे।
