✍️बदनावर जगदीश चौधरी ।
सरदारपुर तहसील के गाँव गुमानपुरा मे संत श्री गोपाल जी महाराज की अमृत वाणी द्वारा श्रीमद् देवनारायण भागवत कथा के पंचम दिवस बताया गया की भगवान श्री विष्णु जी ने कैसे श्री देवनारायण जी के रुप मे अवतरण लिया। संत श्री गोपाल जी ने कथा मे श्रोताओ को बताया की माता साडू सतंवती की बाराह वर्ष की तपस्या, गौ सेवा, वचन बद्धता एवं भगवान की कृपा से गाँव गढ़गोठ चोबिस भाई बगड़ावत भारत सवाई भोज महाराज सतंवती माता साडू के यहा कमल के फुल मे मालेसरी डुगरी पर अवतार लिया। जन्मोत्सव के इस प्रसंग के दौरान सभी भक्त आस्था मे डूबे एवं भक्ति के रंग मे नृत्य करते नजर आए जनमानस में भक्ति का यह दृश्य ऐसा प्रतित हो रहा था कि धरती पर आज सचमुच मे ईश्वर का अवतरण हुआ है वही भगवान का अवतरण होने के पश्चात सभी भक्तों के द्धारा भगवान श्रीदेवनारायण जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिसमे भक्तों के द्धारा भगवान का पालना सजाकर नगर मे चल समारोह निकाला गया वही चल समारोह मे जयकारो के साथ भक्तजन नृत्य करते हुए ढोल नगाडे से भगवान श्री देव नारायण जी के बाल स्वरूप को ग्रामीण जन एवं अन्य श्रद्धालुओं द्धारा श्रीमद् भागवत कथा स्थान पर लाया गया एवं पडित राहुल शास्त्री द्धारा भगवान श्रीदेवनारायण जी का पूजन कर सभी भक्तों द्धारा महाआरती उतारी गई। एवं महाप्रसादी वितरण की गई।
