back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsमध्य प्रदेश पाटीदार समाज संगठन एवं सरदार पटेल युवा संगठन के नवनिर्वाचित...

मध्य प्रदेश पाटीदार समाज संगठन एवं सरदार पटेल युवा संगठन के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ

✍️सरदार पाटीदार सरदारपुर

दसई .। पाटीदार समाज संगठन के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकांत पाटीदार तिरला सरदार पटेल युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जीवन पाटीदार पाटीदार समाज संगठन जिला धार के अध्यक्ष यतिन पाटीदार सरदार पटेल युवा संगठन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार धार जिला महिला संगठन अध्यक्ष सारिका राकेश पाटीदार धार जिला कोषाध्यक्ष भरत लाल पाटीदार सर पाटीदार समाज संगठन के सरदारपुर तहसील अध्यक्ष विजय पाटीदार धार जिला महामंत्री विजय पाटीदार मध्य प्रदेश समाज संगठन के प्रदेश प्रतिनिधि दिनेश पटेल रवि वाला शिवा मुकेश पाटीदार कृष्णा वाला शिवा सभी पदाधिकारियों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम मंगलवार को पाटीदार समाज संगठन दसई एवं सरदार पटेल युवा संगठन दसई के तत्वाधान में संपन्न हुआ। सम्मान समारोह आयोजन के कार्यक्रम का प्रारंभ मां उमिया एवं सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का पाटीदार समाज संगठन दसई की ओर से साफा बांधकर एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने स्वागत भाषण देवेंद्र पाटीदार ने दिया जिसके बाद जिला महामंत्री विजय पाटीदार ने अपने संबोधन में कहा कि पाटीदार समाज में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज उत्थान में कार्य करना चाहिए साथ ही उन्होंने समाज में कोई भी समस्या का मौखिक उल्लेख के साथ लिखित में भी उसी बात को समाज संगठन के सम्मुख की बात कही इस अवसर पर सरदार पटेल युवा संगठन के पूर्व तहसील अध्यक्ष रामकरण पटेल ने भी अपनी बात रखी उन्होंने कहा पाटीदार समाज के लोग जमीन से जुड़े हुए हैं सरदार पटेल के वंशज हैं पाटीदार समाज किसी परिचय का मोहताज नहीं है अतः सभी पदाधिकारियों निवेदन है कि युवाओं को प्रोत्साहित करें एवं संगठन को मजबूत कर राजनीति में भी इसका लाभ दिलाएं इस अवसर पर रमेश पटेल शेरगढ़ ने भी अपने विचार रखें उन्होंने कहा पाटीदार समाज के लोगों को राजनीति में आना चाहिए और जहां पर हमारा वोट बैंक ज्यादा है वहां पर समाज के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाकर पूर्णरूपेण एकमत से सहयोग करना चाहिए इसके साथ ही उन्होंने समाज के व्यक्ति चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो उस को प्रोत्साहित करने की बात कही इसके साथ सरदार पटेल युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष जीवन पाटीदार पाटीदार समाज संगठन धार जिला अध्यक्ष जतिन पाटीदार सरदार पटेल युवा संगठन धार जिला अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार धार जिला कोषाध्यक्ष भरत लाल पाटीदार ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे मध्य प्रदेश पाटीदार समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकांत पटेल ने संबोधित करते हुए कहा समाज में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूरा सहयोग करूंगा जहां भी समाज के लोगों को आवश्यकता होगी मैं उनके लिए तत्पर रहूंगा राजनीति में भी समाज के लिए जैसी आवश्यकता होगी मैं हमेशा उसके लिए खड़ा रहूंगा कार्यक्रम का संचालन जीवन पाटीदार सर ने किया एवं आभार देवेंद्र पाटीदार ने माना इस अवसर पर पाटीदार समाज संगठन दसई एवं पाटीदार समाज दसई के सभी गणमान्य वरिष्ठ युवा समाज जन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments