back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsभंवरसिंह शेखावत के विरोध में भोपाल गए बदनावर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से...

भंवरसिंह शेखावत के विरोध में भोपाल गए बदनावर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से कमलनाथ ने कहा शेखावत को टिकिट देंगे ऐसा कोई कमिटमेंट नहीं

✍️बेबाक आजाद 9993756976

धार जिले में बदनावर भाजपा के पूर्व विधायक रहे भंवरसिंह शेखावत के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब यहां स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने टिकिट की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। रविवार को करीब 60 से ज्यादा चार पहिया वाहनों के साथ स्थानीय कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे व टिकिट की मांग की।

विदित हो कि शनिवार को पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। शेखावत की कांग्रेस में इंट्री के बाद यहां वर्षो से पार्टी का काम करके टिकिट की दावेदारी कर रहे नेताओ में खलबली मच गई। शेखावत के कांग्रेस में शामिल होने के बाद संभावना व्यक्त की जा रही है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी उन्हे ही बदनावर से टिकिट देकर मैदान में उतारेगी। इन सभी अटकलों के बीच कांग्रेस नेता डॉ अभिषेक सिंह राठौर टिंकू बना, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरदसिंह सिसोदिया व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव मनीष बोकड़िया के नेतृत्व में पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता वाहनों के काफिले के साथ भोपाल पहुंचे। इन्होंने वहां पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात कर बदनावर सीट के लिए कांग्रेस के ही मूल कार्यकर्ता या नेता को ही प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारने की मांग करी। इनका जोर इस बात से था कि मूल कार्यकर्ताओं ने बरसों से पार्टी के लिए काम किया है इसलिए चुनाव में मौका भी मूल कार्यकर्ताओं को ही मिलना चाहिए।

इस संबंध में कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं व नेताओं से कहा कि शेखावत कांग्रेस में शामिल हुए हैं। किंतु जरूरी नहीं है कि वे ही कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। बदनावर सीट के लिए प्रत्याशी बनाने को लेकर शेखावत से हमारी कोई बात नहीं हुई है ओर न ही ऐसा कोई कमिंटमेंट हुआ है। आप सभी क्षेत्र में जाएं व पार्टी का काम करें। पार्टी के मूल कार्यकर्ता को ही प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतर जाएगा।

इस संबंध में कांग्रेस के नेता कुंवर अभिषेकसिंह राठौर टिंकु बना ने चर्चा में बताया कि रविवार को 500 से अधिक कार्यकर्ताओ ने भोपाल जाकर कमलनाथजी से मुलाकात की है। हमने उन्हें बताया कि पार्टी के ही मूल नेता को ही टिकिट दिया जाए। भाजपा से आए आयातित नेता को टिकिट न दिया जाए। यह कार्यकर्ताओं की भावना है। जिस पर कमलनाथजी ने भरोसा दिया है कि शेखावत कांग्रेस प्रत्याशी होंगे यह तय नहीं है आप चिंता मत करो। शेखावत की एंट्री किसी भी कमिंटमेंट में नहीं हुई है। वे अभी सिर्फ कांग्रेस में शामिल हुए है। टिकिट को लेकर कोई बात शेखावत से नही हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments