पवन वीर राजोद 9993688124
धार ~जिला युवा अधिकारी स्वप्निल देशमुख के मार्गदर्शन में नेहरू युवा केंद्र धार (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा कैच द रेन 2023 जागरूकता वेबीनार सत्र का ऑनलाइन आयोजन किया गया। लगभग 150 युवाओं ने वेबीनार में शामिल होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही कैच द रैन योजना को समझा।
सर्वप्रथम सहयोगी संस्था भोज जागरूक महिला मंडल सोसाइटी द्वारा अतिथियों का स्टूडियो में स्वागत किया गया। पीएचई से आमंत्रित एई राकेश डावर ने युवा वर्ग को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान कैच द रेन के माध्यम से पानी का संरक्षण जहां भी संभव हो और जैसी भी स्थिति में हो इस परिकल्पना से अवगत कराया। यह अभियान शहरी व ग्रामीण दोनों शहरों में शुरू किया गया है। कैच द रेन अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में रेन वाॅटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाते हैं जिससे जल संरक्षण में मदद मिलती है। इससे बरसात का पानी बेकार नहीं जाता है तथा जमीन में जलस्तर संतुलित रहता है। साथ ही साथ हैंडपंप व कुँए भी लंबे समय तक चलते हैं। उन्होंने बताया कि जिले के दर्जनों पंचायतों में अभी निर्माण कार्य जारी है।
इसके पश्चात अक्षय शर्मा, चीफ मिनिस्टर फेलो, जिला पंचायत धार ने युवा स्वयंसेवकों एवं जन सेवा मित्रों को सामाजिक कार्यों में आवश्यक सेवा भाव, अनुशासन, ईमानदारी को आवश्यक बताते हुए जलबचाव के विविध कार्य जैसे बोरीबंधान, घरेलू रेनवाटर हार्वेस्टिंग तंत्र को अपनाने हेतु प्रेरित किया।
कृष्णा अग्रवाल ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के बारे में युवाओं को विस्तार से समझाया और बताया कि इसमें बोरिंग कर पाईप जमीन में डाला जाता है। बीच में पिट बनाई जाती है। इस फिट में जाली, मिट्टी, मोरंग, बालू भरी जाती है । टैंक से जमीन के अंदर तक जाने वाली पाईपलाइन से पानी जमीन के अंदर तक जाता है। मीना अग्रवाल द्वारा अपने मार्गदर्शन सत्र में युवाओं को समाज के प्रति संवेदना रखकर कार्य करने का संदेश देते हुए पानी बचाओ क्षेत्र में समाजसेवियों की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
