बेबाक आजाद न्यूज, पवन वीर राजोद
बदनावर। फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा नवरात्रि में चुनरी कलश यात्रा निकालने की तैयारी के सिलसिले में 14 सितंबर रविवार को प्राची श्री रिसोर्ट पर बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां एकवीरा धाम मंदिर के पुजारी पंडित मनीष शर्मा का सम्मान भी किया गया। बैठक में अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि में 27 सितंबर शनिवार पंचमी को भव्य चुनरी कलश यात्रा श्री बैजनाथ महादेव मंदिर से मां एकवीरा देवी मंदिर तक निकालने का निर्णय लिया गया। ग्रुप द्वारा यात्रा निकालने का यह 10 वां वर्ष है। एकवीरा धाम पहुंचकर 444 फीट लंबी चुनरी देवी को ओढ़ाई जाएगी। चुनरी यात्रा करीब चार किमी चलकर मंदिर पहुंचेगी। गुप्ता ने बताया कि यात्रा सुबह 10 बजे शुरु होगी तथा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई दोपहर में एकवीरा मंदिर पहुंचेगी। जहां चुनरी ओढ़ने के बाद महा आरती की जाएगी। चुनरी कलश यात्रा में शामिल महिलाओं एवं श्रद्धालुओं के लिए फरियाली खिचड़ी की प्रसादी बांटी जाएगी। विजयादशमी के दिन एकवीरा मंदिर में महाप्रसादी के रूप में ग्रुप द्वारा शुद्ध घी से बनी हुई नुकती की प्रसादी भी बांटी जाएगी। ग्रुप का महाप्रसादी वितरण का यह 31वां वर्ष होगा। बैठक में गुप्ता के अलावा मुकेश होती, अश्विन पाटीदार, दीपक श्रीवास्तव, दिनेश पाटीदार, महिपालसिंह राठौर, अभिषेक टल्ला मोदी, दिनेश गुप्ता, राजेश भाटी, संदीप माहेश्वरी, तरुण जाट, बलराम चौधरी, राधेश्याम पाटीदार, शांताराम पाटीदार, बी एल पाटीदार, प्रितेश मोदी, प्रितेश गांधी, राजेश राठौर, बंजी बना, मोहन गुप्ता, सुनील वर्मा, दिग्विजय सिंह चुंडावत, विनोद शर्मा, दिलीप भाटी,अमन गुप्ता, भेरूलाल वसुनिया,पदम पंवार,राधेश्याम मंडलोई, राम बारिया, अर्चीत मेहता, संदीप सोलंकी, बोल बैरागी, मोहित हारोड़, प्रदीप हारोड़ सहित कई सदस्य मौजूद थे।
