सरदार पाटीदार, सरदारपुर न्यूज़…..
जन अभियान परिषद की चयनीत नवांकुर ग्राम विकास समिति ग्राम भरावदा व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार के संयुक्त तत्वाधान में तथा जिला अंधत्व निवारण समिति चोइथराम नेत्रालय तलावली इंदौर द्वारा ग्राम भरावदा में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी विशाल निशुल्क नेत्र शिविर मोतियाबिंद कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 83 मरीजों का उपचार कर 11 मरीज को ऑपरेशन के लिए इंदौर चोइथराम हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा। शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ प्रियंका साधु व चोइथराम हॉस्पिटल की टीम के साथ उप स्वास्थ्य केंद्र भरावदा के सीएचओ शोभा जुकडिया, एएनएम दुर्गा बक्शी तथा आशा कार्यकर्ता ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक कमल मेडा, सरपंच सरदार निनामा, मेंटर्स आदित्य वैष्णव, विकास मारू, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मांगीलाल कुलहारा, श्रीकांत पटेल, पत्रकार संघ दसई के उपाध्यक्ष प्रतिक राठौर आदि मंचासीन अतिथि के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा आयोजक अर्जुन हाडा को जन्मदिन की बधाई दी व उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि समाज व आज के युवा के लिए हाड़ा जी प्रेरणा स्त्रोत हैं जिन्होंने अच्छे-अच्छे डिग्री धारक को अपने समाज कार्य करके पीछे रख दिया। सभी अतिथियों ने भी अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के आयोजक अर्जुन हाडा ने बताया कि मैं अपने जन्मदिन पर प्रतिवर्ष नेत्र शिविर लगाकर आम व गरीब लोगों की मदद कर अपना जन्मदिन मनाता हूं और बताया कि स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है, स्वस्थ समाज ही एक समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकता है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिव कुमार बख्शी ने किया। इस दौरान गोविंद हाड़ा, विजय भाटी, गोपाल पटेल, अर्जुन कुलहारा आदि उपस्थित थे।
