back to top
Wednesday, April 15, 2026
HomeAll Newsधार के सरदारपुर की ग्राम पंचायत नयापुरा के ग्रामीणों को छः माह...

धार के सरदारपुर की ग्राम पंचायत नयापुरा के ग्रामीणों को छः माह से नही मिल रहा राशन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पूर्व में भी एसडीएम कलेक्टर को दे चुके आवेदन

✍️ऋतिक पंवार, सरदारपुर 9131388929
धार जिले में सरदारपुर तहसील की ग्राम पंचायत नयापुरा के ग्राम नयापुरा, पोशिया, अंजनमाल, ताराघाटी के ग्रामीणो को विगत 5 से 6 महीने से राशन नही मिलने के कारण ग्रामीणों द्वारा बुधवार को राजस्व विभाग सरदारपुर के अनुविभागीय अधिकारी विशाल धाकड़ को एसडीएम कार्यालय पर पहुचकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान ग्राम नयापुरा में संचालित है लेकिन नयापुरा, पोशिया, अंजनमाल, ताराघाटी के ग्रामीणो को विगत 5 से 6 महीने से राशन नही मिल रहा है ग्रामवासी राशन लेने के लिए जाते है तो दुकान बंद रहती है, कई मर्तबा सर्वर बंद होने की बात कही जाती है। इस राशन दुकान के संचालन मे भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है, शासन की योजना का लाभ वास्तवित हितग्राहियो को नही मिल रहा है। ग्रामवासियो द्वारा पूर्व मे भी दिनांक 13.09.2023 को तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व क्षेत्र सरदारपुर को एवं दिनांक 03.10.2023 को जिला कलेक्टर धार को जनसुनवाई मे आवेदन दिया गया था लेकिन आज दिनांक तक सुनवाई नही हुई है और न ही ग्रामवासियो को राशन प्रदान किया जा रहा है। इसलिए ग्राम पंचायत नयापुरा, पोशिया, अंजनमाल, ताराघाटी के ग्रामीणो को राशन दुकान से विगत 5-6 महीने से राशन नही मिलने एवं राशन दुकान में भारी भ्रष्टाचार की उचित जांच की जाकर वर्तमान सेल्समेन को हटाया जाए एवं उचित मूल्य की दुकान ग्राम खेड़ा मे प्रारंभ की जाए। ज्ञापन देते समय गोबरिया मावी, थावरिया, जोगा, रगनसिंह, सरदार, छगन, बबलु, केलसिंह, प्रकाश, मुकाम, अंकुर आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments