back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsकैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान का रिंगनोद भाजपाइयों ने सरदारपुर की भोपावर चौकड़ी...

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान का रिंगनोद भाजपाइयों ने सरदारपुर की भोपावर चौकड़ी पर किया जोरदार स्वागत

✍️सरदार पाटीदार, सरदारपुर
मध्यप्रदेश शासन के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान भोपाल से अलीराजपुर जाते समय भोपावर चौकड़ी पर रुके जहा नगर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर चौहन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हो कहा कि देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचेगा। साथ ही सभी कार्यकर्ताओ से लोकसभा चुनाव में एकजुटता के साथ तैयार रहने को कहा है। साथ ही अतिशीघ्र रिंगनोद में एक विशाल कार्यकर्ताओं की बैठक की बात कही। इस मौके पर राजगढ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, महामंत्री सुनील मेहता, उपाध्यक्ष राजेश लछेटा, मंडल मिडिया प्रभारी सुनील माहेश्वरी, निशाल सेठिया, रामु भाबर, महेश सिंगार, संजय चोयल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments