back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsधार की सागौर पुलिस ने फरारी ईनामी बदमाश को अवैध शऱाब सहित...

धार की सागौर पुलिस ने फरारी ईनामी बदमाश को अवैध शऱाब सहित किया गिरफ्तार, चार मामलों में फरार आरोपी पर 7500 का था इनाम

✍️बेबाक आज़ाद 9993756976

पिछले दिनो जिला स्तर पर हुई क्राईम बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह एंव अति. पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार पाटीदार द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रो मे पूर्व मे संपत्ति संबंधी अपराधो मे शामिल रहे बदमाशो पर निगरानी रखकर उनके द्वारा अपना जीवन यापन(गुजर बसर) किस प्रकार कर रहे है की जानकारी हेतु सभी सीएसपी / एसडीओपी एंव थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया था। जिसके तारत्मय में नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर श्री तरुणेन्द्र सिंह बघेल द्वारा अपने अनुभाग के थाना प्रभारीयो को इस संबंध मे कार्य़वाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर टीम बनाकर लगाया था। जिसके तहत थाना प्रभारी सागौर राजेन्द्र सिंह भदौरिया एंव उनकी टीम के द्वारा लगातार पूर्व मे संपत्ति संबंधी अपराधो मे शामिल रहे सूचीबद्ध लोगो पर निगाह रखना प्रारंभ किया। इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क सागौर मे सागौर के रहने वाले कैलाश पिता रतन भील एंव उसके साथी दीपक उर्फ दगडिया व राहुल उर्फ मैठु निर्माणाधीन कंपनीयो मे चोरी की वारदातो को अंजाम दे रहे हैं तथा अवैध शराब के धंधे मे लिप्त है। दिनांक 26-6-2023 को सुचना प्राप्त हुई की कैलाश पिता रतन मसानिया जाति भील उम्र 33 साल निवासी नाग टेकरी मोती नगर सागौर का शंकरपुरा बयडा पर प्लास्टिक की केनो मे महुआ शऱाब लेकर आय़ा है जिस पर घेराबंदी कर पकडा। जिससे प्लास्टिक की कैनो मे कुल 60 लीटर अवैध शराब होने से धारा 34(2) आबकारी एक्ट मे कार्यवाही की। आरोपी कैलाश से पुछताछ करने पर उसके द्वारा बताया कि दिनांक 06-06-2023 को निर्माणाधीन एनक्युब एथीकल्स प्रा.ली कम्पनी एसआईपी सागौर मे घुसकर उसके अन्य साथीयो दीपक उर्फ दगडिया व राहुल उर्फ मैठु निवासी सागौर के साथ मिलकर कापर तार, इलेक्ट्रो राड वेल्डींग करने की, मीटर केबल वायर चुराई थी। जिसके संबंध मे थाना सागौर अप.क्र.235/23 धारा 380 भादवि का कायम होकर विवेचना मे है जिसमे 2 लाख का माल चोरी गया था, जिससे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया जाकर पी.आर. प्राप्त कर माल बरामदगी की कार्यवाही की जा रही है। आरोपी कैलाश थाना सागौर के अपराध क्रमांक 212/2020 धारा 380 भादवि एंव थाना पीथंमपुर के अपराध क्रमांक 345/2021 धारा 457,380 भादवि मे घटना दिनांक से फऱार था जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय़ धार दवारा क्रमाश 5000 रुपये एंव 2500 रुपये कुल 7500 रुपये की उद्घोषणा की थी। व माननीय न्यायालय धार के विभिन्न न्यायालयो से कुल 04 स्थाई वारंटो मे फरार था। जिसे गिरफ्तार करने मे थाना सागौर पुलिस को कामयाबी प्राप्त हुई है।
आरोपी की गिरफ्तारी मे गठित पुलिस टीम के अधिकारी उनि राजेन्द्र सिंह भदौरिया थाना प्रभारी, उनि योगेन्द्र सिंह जादौन चौकी प्रभारी दिग्ठान, सउनि नागेन्द्र सिंह तोमर, प्र.आर.835 रोशन गौड, प्र.आर.855 संजय सिसौदिया, कार्य. प्रआर 818 अनिल राठौर, प्र.आर.701 आशाराम डावर, आरक्षक 996 अकलेश यादव, आरक्षक 193 भूषण कामले, आरक्षक 09 विपिन विश्वकर्मा, आरक्षक 212 रवि चौधरी, आरक्षक 910 प्रदीप यादव, आरक्षक 983 राधामोहन कटारे, आरक्षक 522 संदीप गामड, सायबर सेल शाखा से आरक्षक 223 प्रशांतसिंह चौहान का सराहनीय योगदान रहा है।
उक्त समस्त टीम को पुलिस अधीक्षक धार द्वारा पृथक से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments