back to top
Sunday, April 19, 2026
HomeAll Newsधार की राजोद पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफास, पत्नी ने...

धार की राजोद पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफास, पत्नी ने ही अपने प्रेमी और परिवार को साथ ले पति को उतारा था मौत के घाट, पुलिस को मिला था अज्ञात शव, 6 दिन में कर दिया खुलासा

✍️बेबाक आज़ाद 9993756976

मध्यप्रदेश के धार जिले में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है जिसमें एक पत्नी ने अपने यार व परिवार के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी तथा लाश को भी ठिकाने लगा दी थी पर पुलिस से बच नहीं पाए, पुलिस ने महज 6 दिन में मामले का खुलासा कर दिया है, पुलिस ने हत्यारी पत्नी सहित उसके परिवार के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, पत्नी से समझौता के लिए पति गांव आया था, यहां पर पहले कहासुनी हुई। जिसके बाद आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी, घटना के 6 दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल पत्नी पूजा पति मुलचंद्र, दिनेश पिता सोहन व युवती का मामा राजेश पिता रमेश को गिरफ्तार कर लिया है। थाने पर पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया, थाने की कार्यवाही पूरी होने के बाद आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश करके जेल भेज दिया गया है। दरअसल राजोद थाना अंतर्गत ग्राम लाबरिया में डेम किनारे एक युवक की लाश देखी गई थी, सूचना पर राजोद पुलिस टीम मौके पर पहुंची व लाश को बाहर निकाला गया। साथ ही पंचनामा बनाते हुए मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। ग्राम कोटवार की मदद से मृतक की पहचान मुलचंद्र निवासी झाबुआ के रूप में हुई थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया, इधर अस्पताल से प्राप्त हुई पीएम रिपोर्ट में मृतक की मौत गला दबाने से होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज किया। प्रकरण की विवेचना एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में शुरू की गई। आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्यवाही उप निरीक्षक रमेश चंद्र नायक, विक्रम सिंह देवडा, सहायक प निरीक्षक पीएस डामारे, प्रधान आरक्षक माधव सिंह वसुनिया सहित साइबर सेल प्रभारी प्रशांत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महिला का युवक से प्रेम संबंध – थाना प्रभारी रोहित कछावा के अनुसार जांच में पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि मृतक मुलचंद्र का उसकी पत्नी पूजा से झगडा हुआ था, पिछले 6 माह से विवाद के बाद महिला पूजा अपने मामा के घर बदनावर रह रही थी, पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि महिला का उसके मामा के गांव में रहने वाले दिनेश नाम के युवक से प्रेम संबंध भी है। मृतक मूलचंद पत्नी के साथ इंदौर में मजदूरी करता था, जहां पर शराब पीने के बाद अक्सर मृतक घर पर विवाद करता था। इसी से नाराज होकर महिला उसके मामा के घर रहने आ गई थी तथा पति के साथ वापस नहीं जाना चाहती थी। शव को डेम किनारे फेंका – थाना प्रभारी कछावा के अनुसार जांच में यह बात सामने आई कि 21 जून को मृतक मूलचंद पत्नी से समझौते की बात करने के लिए मामा के घर आया था। यहां से आरोपी व मृतक ग्राम रुणी पहुंचे, जहां पर खेत में बैठकर बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान पत्नी को ले जाने की बात पर आरोपियों व मृतक में विवाद हुआ था जिसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी, घटना के बाद महिला के मामा राजेश व प्रेमी दोस्त दिनेश मृतक के शव को 15 किलोमीटर दूर लाबरिया बाइक से लेकर पहुंचे व लाश को डेम किनारे फेंक दिया था। हत्या में शामिल महिला का पिता सुखराम अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस टीम कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments