back to top
Saturday, November 7, 2026
HomeAll Newsतिरला भगोरिया में जमा रंग, विधायक ने दी मांदल पर थाप, युवाओं...

तिरला भगोरिया में जमा रंग, विधायक ने दी मांदल पर थाप, युवाओं के साथ जमकर झूमे विधायक प्रताप ग्रेवाल

✍️सरदार पाटीदार/ऋतिक पंवार

क्षेत्र के अंतिम लोक संस्कृति के पर्व भगोरिया में ग्राम तिरला में आदिवासी युवक, युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में तैयार होकर पहुचे ओर झूले-चकरी का आनंद उठाया। दोपहर 3 बजे बाद मांदल दलों ने राजगढ़-पारा मार्ग से गैर निकाली। कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए गए मंच से क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मांदल दलों का साफा बांधकर सम्मान किया एवम नगद राशि भी प्रदान की। मांदल की थाप पर युवाओं के साथ विधायक ग्रेवाल भी जमकर झुमें, इस दौरान युवाओं में विधायक प्रताप ग्रेवाल को कंधे पर बिठाकर नाचने की होड लगी रही, वहीं विधायक ग्रेवाल ने भी मांदल पर थाप दी। क्षेत्र का अंतिम भगोरिया होने से काफी उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र पटेल, कोदरसिंह पटेल, केकड़िया डामोर, विरसन भगत, मण्डलम कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, सरदारपुर न.प. अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्पित ग्रेवाल, दिनेश चौधरी, आईटी सेल ब्लाक अध्यक्ष कालूसिंह गोयल, राकेश गोयल, रड़ू भूरिया, रमेश सेठ, मानाजी, रमेश मावी, नेहरू भाबर, भमरसिंह, नंदिया डामोर, बगदीराम सिंगार, बाबू हटिला, विकास खराड़ी, दिलीप भूरिया, धीरज गोराना, पिडु मोहनिया, शनि सिसोदिया, भारत सिंगार, प्रथम गर्ग, नीलेश सिंगार, राजेश गुंडिया, मंगलसिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments