✍️बेबाक आजाद
राजोद(निप्र) राजोद के समीप झिंझोटा में श्री शिवमहापुराण कथा एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन अनुष्ठान का आयोजन हो रहा है। श्रावण के पवित्र मस के उपलक्ष्य में ग्राम वासियों द्वारा उक्त आयोजन श्री शिवरूपी गौलोक वासी श्री किशोरीलाल जी उपाध्याय की स्मृति में किया जा रहा है। 21 जुलाई से 27 जुलाई तक सात दिवस चलने वाली श्री शिवमहापुराण कथा का वाचन डॉ पं राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय के द्वारा किया जा रहा है। श्री शिवलिंग पूजन आचार्य पंडित जगदीश जी उपाध्याय के द्वारा सम्पन्न करवाया जा रहा है। श्री शिव अनुष्ठान को लेकर पूरे ग्रामवासियों में आस्था, उत्साह और उमंग देखा जा रहा है, विशेषकर मातृ शक्तियों के द्वारा प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं विधिवत पूजन ग्राम के सीतलामाता मंदिर प्रांगण में चल रहा है। श्री शिवमहापुराण कथा में प्रवक्ता श्री डॉ पं राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय द्वारा जीवन को यथार्थ करने के लिए सात सूत्रों के आधार पर सृजित किया गया है। अहंकार रहित जीवन, दृढ़ संकल्प, धर्म का पालन, कर्म प्रधानता, सभी के साथ आदर भाव, संगठन एवं संस्कार रूपी सात महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डाला जा रहा है। भक्तगण कथा और अनुष्ठान में आस्था, उमंग और उत्साह से लबरेज देखे जा रहे हैं। अनुष्ठान का समापन हवन एवं श्री कोटेश्वर धाम तक जल कलश यात्रा के साथ 28 जुलाई को होगा।

