back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsजनता को सरकार की योजनाओं से अवगत करवा उन्हे लाभान्वित करना विकास...

जनता को सरकार की योजनाओं से अवगत करवा उन्हे लाभान्वित करना विकास यात्रा का मुख्य उद्देश्य- एसडीएम चौहान

✍️गोपाल मारू, बरमण्डल 9993454360

आम जनता को सरकार की योजनाओं से अवगत कराकर उन्हे लाभान्वित करना विकास यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है, यह बात सरदारपुर एसडीएम राहुल चौहान ने बरमण्डल में निकली विकास यात्रा के दौरान कही। विकास यात्रा के दरमियान बरमंडल मे एसडीएम व जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी के समीप गटर की सफाई कर श्रमदान भी किया साथ ही आमजन व विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निराकरण किया। खेल प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

बरमंडल। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राही को मिले और यदि कोई हितग्राही लाभ से वंचित हो गया है तो वह आवेदन दे, उसे भी लाभान्वित किया जायेगा। विकास यात्रा का उद्देश्य ही आम जनता को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना है। उक्त बात एसडीएम राहुल चौहान ने बरमंडल मे विकास यात्रा के दौरान आयोजित सभा मे कही। श्री चौहान ने कहा की सरकार की योजनाओं से आम जन लाभान्वित हो रहा है लाड़ली लक्ष्मी, पेंशन सहित कई प्रकार की योजनाओं का लाभ से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। बरमंडल मे दोपहर करीब दो बजे बस स्टैंड से विकास रथ के साथ विकास यात्रा आरंभ हुई। विकास यात्रा में जल संरक्षण के संदेश को दैकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा ग्राम मे भ्रमण कर ही रही थी तभी एसडीएम राहुल चौहान की नजर तेजाजी चौक के आंगनवाडी भवन पर गई जहा पर पंचायत की लापरवाही के चलते नाली का गंदा पानी आंगनबाड़ी भवन के आंगन मे एकत्रित हो रहा था, तभी एसडीएम राहुल चौहान ने तत्काल पंचायत कर्मियों को बुलाया और स्वंय हाथो मे फावड़ा लेकर श्रमदान करते हुए साफ सफाई का संदेश देकर नाली की सफाई कर पानी की निकासी बहाल की। इस लापरवाही पर एसडीएम ने पंचायत सचिव व सरपंच को फटकार भी लगाई। एसडीएम के साथ जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर, जनपद पंचायत सदस्य अंकित पाटीदार, सरपंच शंकरलाल मेडा ने भी श्रमदान कर नाली की सफाई की। एसडीएम ने पंचायत सचिव को निर्देशित किया की यहा पर अब कभी गंदा पानी एकत्रित न हो, गांव मे नालियों की सफाई हो, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे। यात्रा माध्यमिक विद्यालय के समिप पहुंचने पर वहां भी नालीं चौक मिली जिस पर भी एसडीएम नाराज हुए तथा पंचायत के जवाबदारों को साफ सफाई की और ध्यान देने की समझाइश दी गई । वही पास मे ही प्रधानमंत्री आवास योजना का आवास पूर्ण होने पर हितग्राही गीताबाई मूलचंद गुजरिया का ग्रह प्रवेश कराया। विकास यात्रा में ग्रामीणों द्वारा नल जल योजना में पड़े अधुरे कार्य की भी शिकायत की गई जिस पर एसडीएम ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का भी आश्वासन दिया पश्चात शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमंडल पर कलश यात्रा पहुँची जहाँ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर थे। अध्यक्षता एसडीएम राहुल चौहान ने की, विशेष अतिथि के रूप मे एसडीओपी रामसिंह मेडा, नायब तहसीलदार रवि शर्मा, जल संसाधन विभाग के एसडीओ अशोक गर्ग, पीएचई एसडीओ नवलसिह भुरिया, बीआरसी बीएस भंवर, सरपंच शंकरलाल मेडा, देवीलाल श्रीकार, मुकेश शर्मा, राधेश्याम मारू, मोहनलाल गहलोत, गोपाल मारू आदि मंचासीन थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार से प्राचार्य कांता लाकड़ा, ब्रजलाल अग्निहोत्री, यशवंत सोलंकी, अमृतलाल मारू, हरीश मारू आदि ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर ने कहा की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को लाभान्वित करने के साथ उसका प्रचार प्रसार करना विकास यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है। जनता की हर समस्या के समाधान के प्रति सरकार गंभीर है। एसडीओपी रामसिंह मेडा ने संबोधित करते हुए कहा की विकास यात्रा के माध्यम से शासन प्रशासन का सीधा जुडाव जनता से हो रहा है। आपने जनता से पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों मे काम करने के लिये आह्वान किया। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने एसडीएम राहुल चौहान को अपनी समस्या रखते हुए बताया कि विद्यालय मे अध्ययनरत 800 बच्चों मे करीब 450 के लगभग छात्राये है। वही बालिका शौचालय मात्र 2 ही है, ऐसे मे छुट्टी के दौरान उन्हे परेशानी का सामना करना पडता है। तत्काल एसडीएम ने बीआरसी को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिये। वहीं किसानों ने नर्मदा-माही लिंक योजना से भी क्षेत्र को लिफ्ट एरिकेशन से जोडने के लिये मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। जिसे श्री चौहान ने मुख्यमंत्री को भेजने की बात कही। विद्यालय मे आयोजित खेल कुद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को भी अतिथीयो ने पुरस्कृत किया। एसडीओपी रामसिंह मेडा ने कबड्डी टीम को अपनी और से 500 रू के नकद पारितोषिक से पुरस्कृत किया। इस दौरान बडी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विकास यात्रा के मिडीया प्रभारी अश्विन दीक्षित एंव शिक्षक अनिल कुमार मारू ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments