back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsक्या कहता है आज का दिन, श्री कृष्णाश्रय पौराणिक शाखा धुलेट जिला...

क्या कहता है आज का दिन, श्री कृष्णाश्रय पौराणिक शाखा धुलेट जिला धार का 8 फरवरी 23 बुधवार आज का पंचांग

✍️बेबाक आज़ाद 9993756976

?आज का पवित्र सनातन पञ्चाङ्ग?अखिल विश्व सनातन धर्म एवं धर्म संघ अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय हिन्दू महासभा भारत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ भागवत प्रवक्ता शाखा धुलेट जिला धार 9630961077/9826418220
?बुधवार, ८ फरवरी २०२३?

सूर्योदय: ? ०७:०५
सूर्यास्त: ? १८:१७
चन्द्रोदय: ? २०:३४
चन्द्रास्त: ? ०८:४३
अयन ? उत्तरायण
ऋतु: ⛈️ शिशिर
शक सम्वत: ? १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: ? २०७९ (नल)
संवत्सर ? शुभकृत
संवत्सर (उत्तर )? नल
युगाब्द ? ५१२४
मास ? फाल्गुन (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार माघ)
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? तृतीया (३०:२३ से चतुर्थी)
नक्षत्र ? पूर्व फाल्गुनी (२०:१३ से उत्तर फाल्गुनी)
योग ? अतिगंड (१६:२९ से सुकर्मा)
प्रथम करण ? वणिज (१७:२७ तक)
द्वितीय करण ? विष्टि (३०:२३ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मकर
चंद्र ? कन्या (२६:४९ से)
मंगल ? वृष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? मकर (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? कुम्भ (उदित, पश्चिम)
शनि ? कुम्भ (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
राहु ? मेष
केतु ? तुला
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त ? ❌❌❌
राहुकाल ? १२:४१ से १४:०५
यमगण्ड ? ०८:२९ से ०९:५३
दुर्मुहूर्त ? १२:१९ से १३:०४
अमृत काल ? १३:११ से १४:५७
विजय मुहूर्त ? १४:२१ से १५:०४
गोधूलि मुहूर्त ? १७:५७ से १८:२३
सायाह्न सन्ध्या ? १७:५९ से १९:१८
निशिता मुहूर्त ? २४:०५ से २४:५७
राहुवास ? दक्षिण-पश्चिम
होमाहुति ? मंगल
दिशाशूल ? उत्तर
नक्षत्र शूल ? उत्तर (२०:१५ से)
अग्निवास ? पृथ्वी
भद्रावास ? मृत्यु (१७:२७ से २६:४९, पाताल २६:४९ से ३०:२३ तक)
चन्द्रवास ? पूर्व (दक्षिण २६:४९ से)
शिववास ? क्रीड़ा में (३०:२३ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
विवाह मुहूर्त मकर ल. अंतरात्रि ०५:४४ से प्रातः ०७:१२ तक, उपनयन संस्कार मुहूर्त प्रातः ११:१८ से दोपहर १२:४१ तक, विधा एवं अक्षर आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०७:१२ से ०९:५५ तक आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २०:१५ तक जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (टा, टी, टू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार (टे, टो) नामक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
मकर – २९:४१ से ०७:२२
कुम्भ – ०७:२२ से ०८:४८
मीन – ०८:४८ से १०:११
मेष – १०:११ से ११:४५
वृषभ – ११:४५ से १३:४०
मिथुन – १३:४० से १५:५५
कर्क – १५:५५ से १८:१७
सिंह – १८:१७ से २०:३५
कन्या – २०:३५ से २२:५३
तुला – २२:५३ से २५:१४
वृश्चिक – २५:१४ से २७:३४
धनु – २७:३४ से २९:३७
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०७:०३ से ०७:२२
रोग पञ्चक – ०७:२२ से ०८:४८
शुभ मुहूर्त – ०८:४८ से १०:११
शुभ मुहूर्त – १०:११ से ११:४५
रोग पञ्चक – ११:४५ से १३:४०
शुभ मुहूर्त – १३:४० से १५:५५
मृत्यु पञ्चक – १५:५५ से १८:१७
अग्नि पञ्चक – १८:१७ से २०:१५
शुभ मुहूर्त – २०:१५ से २०:३५
रज पञ्चक – २०:३५ से २२:५३
शुभ मुहूर्त – २२:५३ से २५:१४
चोर पञ्चक – २५:१४ से २७:३४
शुभ मुहूर्त – २७:३४ से २९:३७
रोग पञ्चक – २९:३७ से ३०:२३
शुभ मुहूर्त – ३०:२३ से ३१:०२
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳????⚜️?️
हो सकता है दूसरी ओर की घास अधिक हरी लगे, लेकिन अगर आप अपनी घास को पानी देने का समय निकालें तो यह भी उतनी ही हरी लगेगी।
????????????

?️आज का पवित्र सनातन राशिफल?
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज परिस्थितियों में उतार चढ़ाव लगा रहेगा इसलिए प्रत्येक कार्य को देख भाल कर ही करें। स्वभाव में जल्दबाजी रहने के कारण आपके कुछ निर्णय गलत साबित हो सकते है फिर भी प्रयास जारी रखें आशानुकूल ना सही कुछ लाभ अवश्य होगा। खर्च पर नियंत्रण ना रहने से आय व्यय का संतुलन बिगड़ सकता है संताने आज अधिक जिद्दी व्यवहार करेंगी गुस्सा ना करें। पूर्व नियोजित नए कार्य एवं धन सम्बंधित सरकारी कार्य आज ना करें। मध्यान के आस-पास सेहत प्रतिकूल बनेगी पेट अथवा वायु सम्बंधित व्याधि एवं शक्ति हीनता अनुभव कर सकते है। परिवार में शांति रखने के लिए आवश्यकताओ की पूर्ति समय पर करें।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज प्रातः काल में किसी आवश्यक कार्य में विलम्ब होने अथवा बिगड़ने के कारण दिन भर क्रोध से भरे रहेंगे फिर भी व्यवहार में नरमी रखें अन्यथा अन्य लाभों से भी हाथ धो बैठेंगे। परिवार के बुजुर्गो की सलाह आज बहुत काम आने वाली है इसलिए सम्बन्ध ना बिगड़े इसका ध्यान रखें। नौकरी पेशा जातक सामान्य रूप से कार्यो में सक्रिय रहेंगे दफ्तर के कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। संध्या के समय आलस्य थकान रहने से एकान्त वास पसंद करेंगे। परिजन कुछ मतभेद के बाद भी सहयोग को तत्पर रहेंगे। धन आगम मध्यम रहेगा। ठंडी वस्तुओ का प्रयोग ना करें।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप प्रातः काल से ही यात्रा की योजना बनाएंगे परन्तु अंतिम समय में किसी कार्य के आने से विघ्न आ सकते है। मन इच्छित कार्य ना होने से दिन भर क्षुब्ध रहेंगे। घर एव बाहर आपका व्यवहार विपरीत रहने के कारण विवाद हो सकता है। आज आप अपने आगे किसी की नहीं चलने देंगे। सहकर्मी आपसे परेशान रह सकते है परन्तु जाहिर नहीं करेंगे। लोगो की भावनाओं को ध्यान में रख व्यवहार करें शांति बनी रहेगी। आज किसी गुप्त रोग होने से नई परेशानी खड़ी हो सकती है। धन सम्बंधित मामलो को लेकर चिंता बढ़ेगी। गृहस्थ जीवन में नीरसता बढ़ने से बाहर का।वातावरण ज्यादा पसंद आएगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपकी आज की दिनचर्या सुख शांति वाली रहेगी। ज़ब तक लाभ निश्चित ना दिखे परिश्रम करने के पक्ष में नहीं रहेंगे।सरकारी कार्यो में भी किसी की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। उधार लिया धन अथवा अन्य वस्तु आज वापस करना लाभदायक रहेगा। घर के सदस्य आपसी सम्बन्धो को अधिक महत्त्व देंगे रिश्तों में भावुकता अधिक रहेगी। नौकरी पेशा जातक व्यवहार शून्यता के कारण अपमानित हो सकते है सतर्क रहें। धन लाभ आशा से km रहने से आवश्यक कार्यो में बाधा आएगी। खर्च बराबर रहेंगे। शेयर सम्बंधित कार्यो में धन अटक सकता है। घर में मौन रहें।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसायिक एवं पारिवारिक उलझने कम होने से आज आपकी योजना सफल बनेगी। परिजनों का व्यवहार भी आपके अनुकूल रहेगा सहयोग की उम्मीद भी रख सकते है। लेकिन आज यथार्थ पर ज्यादा ध्यान रखें स्वप्न लोक की सैर ना करें। कार्य व्यवसाय स्थल पर लोगो की सहानुभूति मिलेगी। धन लाभ आशानुकूल नहीं फिर भी कार्य चलने लायक अवश्य होगा। प्रेम प्रसंगों में कई दिन से चल रही कड़वाहट ख़त्म होगी। कार्यो की थकान मिटाने के लिए मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे इन पर खर्च भी करेंगे।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन का अधिकांश समय आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है। घर बाहर विरोध का सामना करना पड़ सकता है। लोग आपकी बातों में नुक्स निकालने के लिए आतुर रहेंगे। परिजनों का रूखा व्यवहार मानसिक रूप से आहत करेगा। सरकारी नतीजे भी विपक्ष में होंगे। प्रतिस्पर्धी आपकी दशा देखकर प्रसन्न रहेंगे परन्तु आज के दिन धैर्य धारण करें शीघ्र ही समय अनुकूल बनेगा। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यो में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे लेकिन बेमन से भाग लेंगे। घर में किसी बाहरी व्यक्ति की दखल होने से वातावरण अशान्त रहेगा। धन सम्बंधित व्यवहार देखभाल कर करें।
? ?
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा व्यवसाय में भी आकस्मिक लाभ होने से उत्साहित रहेंगे। पारिवारिकजन किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर इकट्ठे होंगे फिर भी आगे से अपनी राय ना देकर मौन होकर अन्य लोगो की बात सुने शांति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र का वातावरण इसके उलट रहेगा वर्चस्व को लेकर किसी से तू-तू मैं-मै होने की संभावना है परंतु फिर भी धन के दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। उधारी की वसूली होने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी परिवार में खर्च भी लगे रहेंगे। भविष्य की योजनाओं पर भी धन खर्च कर सकते है।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन व्यवस्थाओं में सुधार आने से आय की संभावनाएं बढ़ेंगी। व्यवहार में भी शालीनता रहने से सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आप कार्यो को आत्मविश्वास से करेंगे जिससे सफलता निश्चित रहेगी परन्तु ध्यान रहे अतिआत्मविश्वास के कारण हास्य के पात्र भी बन सकते है। परिवार की महिलाओं का व्यवहार थोड़ा असमंजस में डाल सकता है फिर भी स्थित नियंत्रण में ही रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। दिन भर व्यस्तता के बाद भी आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधिक बोलने से अवश्य बचे मान हानि हो सकती है।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन लाभ की संभावनाएं बनते बनते बिगड़ सकती है आलस्य की प्रवृति इसका कारण बनेगी। परन्तु फिर भी कार्य क्षेत्र पर सम्मानजनक स्थित बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धी भी आपकी कार्य शैली से प्रभावित रहेंगे। जिस कार्य में हाथ डालेंगे सफलता सुनिश्चित रहेगी लेकिन धन लाभ को लेकर स्थिति गंभीर रहेगी धन सम्बंधित कार्यो के प्रति लापरवाह भी रहेंगे जिसका लाभ कोई अन्य व्यक्ति उठा सकता है। सेहत भी लगभग सामान्य बनी रहेगी परन्तु फिर भीं कार्यो के प्रति अधिक गंभीर नहीं रहेंगे। पारिवारिक वातावरण बीच बीच में उग्र बन सकता है। शांति बनाए रखें।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन अत्यन्त थकान वाला रहेगा। कार्य की भरमार रहने से शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रह सकते है। कार्य क्षेत्र से आज आशा के अनुसार लाभ होने की संभावना भीं है। आकस्मिक यात्रा की भी सम्भवना बनी रहेगी। दिनचर्या में कई बदलाव करने पड़ेंगे। आपकी सामाजिक छवि निखरेगी। संध्या के समय धन लाभ अवश्य होगा। परिजनों को आज आपकी आवश्यकता पड़ेगी परन्तु घरेलु कार्यो में टालमटोल ना करें अन्यथा वातावरण ख़राब हो सकता है। संध्या के समय उत्तम भोजन सुख मिलेगा। गृहस्थ सुख आज सामान्य से कम ही रहेगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपके सोचे कार्य प्रारंभिक गतिरोध के बाद सफल बंनेगे। व्यवसायी लोग उचित निर्णय क्षमता का लाभ अवश्य पाएंगे। नौकरी वाले जातक भी अधिकारियों के नरम व्यवहार का लाभ उठा सकते है। महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में अधिक सक्रिय एवं सफल रहेंगी। सामाजिक आयोजनों में भागीदारी की पहल करना सम्मान बढ़ायेगा। बेरोजगारों को रोजगार एवं अविवाहितो के लिए रिश्ते की बात बनने की अधिक सम्भावना है हार ना मान प्रयास जारी रखें। धन लाभ आंशिक परंतु तुरंत होगा। दाम्पत्य में थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ शांति बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भी दिन आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा परन्तु आकस्मिक खर्च आज अधिक रहने से परेशानी भी होगी। व्यापारी एवं नौकरी पेशा वर्ग आज अधूरे कार्य पूर्ण करने के कारण जल्दी जुट जाएंगे। लाभ की संभावना भी यथावत बनी रहेगी धन लाभ थोड़े थोड़े अंतराल पर होता रहेगा। अनैतिक कार्यो से भी लाभ होने की संभावना है परंतु सावधानी भी अपेक्षित है। धार्मिक कार्य क्रमो के प्रसंग अचानक बनेंगे धार्मिक क्षेत्र की यात्रा भी कर सकते है। स्त्री वर्ग आज आप पर हावी रहेंगी फिर भी असहजता नहीं मानेंगे। घर में शांति बनी रहेगी।
▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬
पर्यावरणनाशेन नश्यन्ति सर्वजन्तव: ।⁣ पवन: दुष्टतां याति प्रकृतिविकृतायते ।।⁣
भगवान गणेश जी की जयहर हर महादेव सनातन धर्म की जय┉हो

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments