✍️गोपाल मारू, बरमण्डल
मध्यप्रदेश के धार जिले की गोवर्धन गौशाला बरमंडल में एक गाय ने दो मुंह वाले बच्चे को जन्म दिया है। गाय के बछड़े के दो मुंह, दो गर्दन, चार आंख, चार कान मौजूद है। गाय द्वारा दो मुंह वाले बच्चे को जन्म देने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर मौजूद लोग गाय के अजीब बच्चे को देखकर भौचक्के रह गए। गौशाला वालों ने बताया कि गाय ने डॉक्टर निलेश मालविया की मदद से बुधवार रात्रि करीब 8 बजे बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म को लेकर सामान्य तरीके से ही रख रखाव किया जा रहा है। गाय का अजीब बच्चा दोनों मुंह से दूध पानी पी रहा है। बच्चा अभी पूरी तरह से स्वस्थ है। लेकिन इस तरह का असामान्य बच्चा होना लोगो के लिए कौतूहल का विषय है।
