back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsक्या कहते हैं आज के सितारे, श्री कृष्णा श्रय पौराणिक शाखा धुलेट...

क्या कहते हैं आज के सितारे, श्री कृष्णा श्रय पौराणिक शाखा धुलेट जिला धार का 18 जनवरी 23 बुधवार आज का पंचांग

✍️बेबाक आज़ाद 9993756976

????#प्रतिदिनसनातनपंचाग?????18 जनवरी 2023 ?? अखिल विश्व सनातन धर्म एवं धर्म संघ अध्यक्ष राष्ट्रीय हिन्दू महासभा भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ भागवत प्रवक्ता श्री कृष्णा श्रय पोराणिक शाखा धुलेट तहसील सरदारपुर जिला धार मो.9630961077….9826418220 ???के अनुसार पंचाग का
???
श्री गणेशाय नमः !!.???
शुभ् विक्रम् संवत् – 2079 नल,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1944 शुभकृत,
मास- (अमावस्यांत) – पौष माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- एकादशी 16:02:32, बाद-द्वादशी,
दिन- #बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 5 माघ गते,
नक्षत्र- अनुराधा 17:21:51, बाद-ज्येष्ठा,
योग- वृद्धि 26:45:43, करण- बालव 16:02:32, बाद-कौलव, सूर्य- मकर राशिगत, चंद्र- वृश्चिक राशिगत, ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण, सूर्योदय- 07:15:58, सूर्यास्त- 17:47:06, दिन काल- 10:31:07, रात्री काल- 13:28:40, चंद्रास्त- 14:01:14, चंद्रोदय- 28:35:12,
राहू काल- 12:32 – 13:50 अशुभ,
यम घंटा- 08:35 – 09:54 अशुभ,
अभिजित – 12:11 – 12:53 अशुभ,
गंड मूल- 17:32 से अहोरात्र अशुभ,
दिशा शूल – उत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

विशेष :- आज एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए। चावल, साबूदाना खाना निषिद्ध है।

(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),
☀️ दिन की शुभ चौघड़ियाँ :~
लाभ- 07:16 – 08:35,
अमृत- 08:35 – 09:54,
शुभ- 11:13 – 12:32,
चर- 15:09 – 16:28,
लाभ- 16:28 – 17:47,
☀️ रात्री की शुभ चौघड़ियाँ …..
शुभ- 19:28 – 21:09,
अमृत- 21:09 – 22:50,
चर- 22:50 – 24:31, लाभ- 27:54 – 29:35*,
☀️ किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है :~

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
    ☀️ दिन का होरा चक्र …..
    बुध- 07:16 – 08:09,
    चन्द्र- 08:09 – 09:01,
    शनि- 09:01 – 09:54,
    बृहस्पति- 09:54 – 10:46,
    मंगल- 10:46 – 11:39,
    सूर्य- 11:39 – 12:32,
    शुक्र- 12:32 – 13:24,
    बुध- 13:24 – 14:17,
    चन्द्र- 14:17 – 15:09,
    शनि- 15:09 – 16:02,
    बृहस्पति -16:02 – 16:55,
    मंगल- 16:55 – 17:47,
    ☀️ रात्री का होरा चक्र …..
    सूर्य- 17:47 – 18:54,
    शुक्र- 18:54 – 20:02,
    बुध- 20:02 – 21:09,
    चन्द्र- 21:09 – 22:17,
    शनि- 22:17 – 23:24,
    बृहस्पति- 23:24 – 24:31, मंगल- 24:31 – 25:39, सूर्य- 25:39 – 26:46, शुक्र- 26:46 – 27:54, बुध- 27:54 – 29:01, चन्द्र- 29:01 – 30:08, शनि- 30:08 – 31:16*,
    ????#राशिफल !!
    ☀️ 1मेष राशि :- आज का दिन उत्साहपूर्वक व्यतीत होगा। किसी नई बात या योजना के लिए दिन बहुत सही है। अगर कुछ नया करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर और ऑफिस के बीच में उत्तम तालमेल रख सकेंगे। व्यापार में धन-लाभ के प्रबल योग रहेंगे। शारीरिक और मानसिक रुप से स्फूर्ति और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ संबंध बनाए रखें तथा वाणी पर संयम रखें वरना परिवार में तनाव होने की संभावना हो सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – आसमानी है।
    ☀️ 2वृष राशि :- आज आपके लिए दिन काफी खुशनुमा बीतेगा। आप मानसिक रूप से खुश रहेंगे इसलिए थोड़ी बहुत चुनौतियां भी आएंगी तो आप खुशी से उनका सामना करेंगे। प्यार के मामले में दिन बेहतर रहेगा और अपनी प्रिय के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें दांपत्य जीवन में दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतें आएंगी। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपकी मेहनत का फल आपको नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और परिवार का आवागमन में काफी अच्छा होने से आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।
    ☀️ 3मिथुन राशि :- आज आपका दिन शानदार रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। शाम तक घर में खुशी का माहौल भी बनेगा। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। लवमेट के लिए दिन मिठास भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके कुछ परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। सबके साथ संबंध बेहतर होंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नारंगी है।
    ☀️ 4कर्क राशि :- आज मन में विचारों की अधिकता होने से कुछ अशांत रह सकता है। कोई पुराना लेन-देन जो आप भूल ही चुके थे उसका भी आपको लाभ मिलेगा। बिजनेस में पिता से मदद मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला है। नतीजे आगे मिलेंगे। परिवार को समय दें। बच्चों से बातें करें, परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएं। आपके करीबी दोस्त की मदद से आपको आकर्षक सौदा करने में मदद मिलेगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – श्याम है।
    ☀️5 सिंह राशि :- आज आपके लिए दिन अपने पुराने कार्य को निपटाने के लिए बेहतर रहेगा। जो काम लंबे समय से रुके हुए हैं उनमें जमी हुई धूल को साफ करें। काम को आगे बढ़ाएं तभी आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन में आपकी दखलअंदाजी आवश्यक होगी, क्योंकि परिवर्तन थोड़ा गड़बड़ हो सकता है। काम के सिलसिले में आपका दिन बेहतर रहेगा और व्यापार से अच्छा मुनाफे की उम्मीद की जा सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी और आपका दिन अच्छा से बीतेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – बैगनी है।
    ☀️ 6कन्या राशि :- आज आपका दिन शानदार रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बनायेंगे। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – संतरी है।
    ☀️ 7तुला राशि :- आज आप व्यावसायिक रुप से कार्यों में तेजी महसूस कर सकते हैं, इसके साथ आपको लक्ष्य प्राप्त करने की चिंता सता सकती है। सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आस-पास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं। आपके काम में कुछ नये लोग भी जुड़ सकते हैं। किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – पीला है।
    ☀️ 8वृश्चिक राशि :- आज अच्छे आर्थिक लाभ के योग हैं, इसलिए आगे बढ़कर इसका स्वागत करें और मेहनत करें। खाने-पीने पर ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने व्यवहार को अच्छा बनाएं। किसी से भी झगड़ा ना करें। खासतौर से अपने जीवन-साथी से। क्योंकि ऐसी संभावना दिखाई दे रही है कि आप अपने गुस्से से अपने रिश्ते को खराब कर सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा। आर्थिक तौर पर आप मजबूत रहेंगे। यहां तक कि यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो भी दिनमान अनुकूल रहेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – नीला है।
    ☀️ 9धनु राशि :- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आप खुश होंगे। ऑफिस में बॉस आपसे खुश होंगे। अगर किसी नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। लवमेट किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किये गये कामों में आपको फायदा होगा। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, आपके सारे काम सफल होंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।
    ☀️ 10मकर राशि :- आज आपको शैक्षिक कार्यों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें. कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेगा। उत्तम वस्तुओं की प्राप्ति होगी। अपनी सोच पॉजिटिव रखें और काम करने के तरीके में बदलाव करें, सब ठीक हो जाएगा। पिछले कुछ दिनों से असफल हो रहे कार्यों में सफलता मिल सकती है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी स्वच्छता के प्रति सहयोग की प्राप्ति होगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – गुलाबी है।
    ☀️ 11कुंभ राशि :- आज दिन को बेहतर बनाने की दिशा में आपको चुनौतियों से लड़ना होगा। मानसिक रूप से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। कई सारे काम एक साथ निपटाने की जल्दबाजी ना करें, नहीं तो कोई भी काम नहीं बन पाएगा। यदि सही तरीके से काम करेंगे तो आपकी इनकम बढ़ सकती है और काम के स्थान पर ही आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवन-साथी के साथ विदेश यात्रा की संभावना बन सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव का माहौल रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेमी जीवन में हैं उन्हें सुकून मिलेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – भूरा है।
    ☀️ 12मीन राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। आपकी परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा हो सकता है। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। धन में बढ़ोतरी होगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है।
    ?????#सुविचार !!
    “शतेषु जायते शूरः सहस्रेषु च पण्डितः।
    वक्ता दशसहस्रेषु दाता भवति वा न वा॥”
    अर्थात :- सैकड़ों में कोई एक शूर-वीर होता है, हजारों में कोई एक विद्वान होता है, दस हजार में कोई एक वक्ता होता है और दानी लाखों में कोई विरला ही होता है। प्रभु आप सभी का सदैव सर्व-मङ्गल करें।
    ???हर हर महादेव सनातन धर्म की जय┉हो ।????
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments