✍️ बेबाक आज़ाद 9993756976
आज का सनातन पञ्चाङ्ग अखिल विश्व सनातन धर्म एवं धर्म संघ अध्यक्ष भागवत प्रवक्ता शाखा धुलेट जिला धार हर-हर महादेव 9630961077/9826418220
आज का अंग्रेजी दिनांक:—17.01.2023
शुभसंवत् :—2079(राक्षस)
शके:—1944
सौम्ययायन याम्यगोल:
ऋतु:—शिशिर
माह:—माघ
पक्ष:—कृष्ण पक्ष
तिथि:—दशमी तिथि दिन 12:36 तक उपरांत एकादशी तिथि
दिन:—मंगलवार
नक्षत्र:—विशाखा दिन 02:02 तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र
योग:—गण्ड
करण:—भ
सूर्योदय :—प्रातः 06:42
सूर्यास्त : संध्या 05:18
सूर्य:—मकर राशि में
चंद्रमा:—तुला राशि में प्रातः 08:08 तक उपरांत वृश्चिक राशि में
आज का राहूकाल दिन:—03:00 बजे से दिन:—04:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से 12:24 तक
(नोट:—कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है)
आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:—आज सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से रुका हुवा कार्य अतिशिघ्र पूरा होता है।
?? दैनिक राशिफल ??
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
?मेष
आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहते हैं तो कदापि न लें, आज लिए गए ऋण का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज जीवनसाथी से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। सायंकाल का समय आमोद प्रमोद में बीतेगा।
?वृष
आज के दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे। कारोबारी कार्यों में ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। व्यापार में आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रूके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। सायंकाल में किसी मांगलिक समारोह में जाने का अवसर प्राप्त होगा।
?मिथुन
मिथुन राशि वाले आज फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में किसी वजह से व्यवधान उपस्थित हो सकता है। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म और अध्यात्म के प्रति रूचि मजबूत होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सायंकाल में गाने बजाने तथा संगीत में रूचि बढ़ेगी।
?कर्क
भाग्य की दृष्टि से कर्क राशि वालों का दिन आज उत्तम रहेगा। कारोबार में आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, अकल्पित आशीर्वाद मिलने का चांस है।
?सिंह
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। कार्यक्षेत्र में मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। पारिवारिक बिजनस में माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुर वाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधों में कटुता आएगी। इस राशि के जातक कार्यक्षेत्र में ज्यादा लैपटॉप के सामने ना बैठे, नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है।
??♀️कन्या
आज आप में निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी बन रहा है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में अपने निर्णयों से अच्छा धन लाभ होगा।
⚖️तुला
आज का दिन आपके लिए शुभ कारक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे और दिल से सेवा भी करेंगे। तृतीय पराक्रम भाव में शनि मकर राशि का होकर विराजमान है। आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में निवेश करना पड़े तो शुभ रहेगा।
?वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों का दिन आज मध्यम फलदायी होगा। आपका मन कार्यक्षेत्र में अशांत और परेशान हो सकता है। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद, विवाद राज्य में लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।
?धनु
धनु राशि वालों की विद्या और ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य और परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त पेट के विकार होने की आशंका है। सावधान रहें तथा खान पान पर संयम बरतें।
?मकर
आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ-साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा और कार्यों में सहयोग भी करेंगे। व्यवसाय में आपका मन लगेगा और अटके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में अच्छा लाभ होगा।
?कुंभ
आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित और आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की आशंका है। भाग्य का साथ मिलने से सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। सायंकाल में पास के किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है, जो लाभकारी रहेगा।
?मीन
आज जन्म भाव में मीन राशि का बृहस्पति होने के कारण बहुत समय से अटका हुआ संतान से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आप से संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। सायंकाल में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा।हर हर महादेव सनातन धर्म की जय┉हो
?जय श्री राधे कृष्णा ?
