back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsक्या कहते आज के गृह नक्षत्र, पंडित श्री कृष्णाश्रय पोराणिक शाखा धुलेट...

क्या कहते आज के गृह नक्षत्र, पंडित श्री कृष्णाश्रय पोराणिक शाखा धुलेट जिला धार का 14 मार्च 23 मंगलवार आज का पंचांग

बेबाक आज़ाद 9993756976

आज का सनातन पञ्चाङ्ग
आज का अंग्रेजी दिनांक:—15.03.2023अखिल विश्व सनातन धर्म एवं धर्म संघ अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय हिन्दू महासभा भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ भागवत प्रवक्ता श्री कृष्णाश्रय पोराणिक शाखा धुलेट जिला धार
शुभसंवत् :—2079(राक्षस)
शके:—1944
सौम्ययायन याम्यगोल:
ऋतु:—शिशिर
माह:—चैत्र
पक्ष:—कृष्ण पक्ष
तिथि:—अष्टमी तिथि दिन 02:47 तक उपरांत नवमी तिथि
दिन:—बुधवार
नक्षत्र:—मूल नक्षत्र
योग:—सिद्धि
करण:—कौ
सूर्योदय :—प्रातः 06:05
सूर्यास्त : संध्या 05:55
सूर्य:—कुम्भ राशि में प्रातः 08:59 तक उपरांत मीन राशि में
चंद्रमा:—धनु राशि में
आज का राहूकाल दिन:—12:00 बजे से दिन:—01:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से 12:24 तक
(नोट:—कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है)

आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:—आज सितलाष्टमी व्रत होगा आज बासी भोजन करने का विधान है आज सीतला माता को निमित्त जल देकर ठंडी वस्तुओं का दान करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है।

?? दैनिक राशिफल ??

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

?मेष
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक रहने वाला है। आज आपको रिस्क लेने के लिए खुद को तैयार रखना होगा। वरना आप आज कई मामलों में काफी अकेला महसूस कर सकते हैं। जब भी आपको छोटी मोटी रकम या सहायता की जरूरत होगी तो आपको इन्हीं लोगों का भरोसा करना होगा जो आप आपके विरूद्ध चल रहे हैं।

?वृष
वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां लेकर आ सकता है। दरअसल, आज आपके हाथ में एक साथ कई सारे काम आ जाने के कारण आपको ऐसा महसूस होगा। हालांकि, अगर आप योजना बनाकर काम करेंगे तो आप कार्यक्षेत्र में आ रही सभी परेशानियों पर काबू पाने में कामयाब रहेंगे।

?मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में अधिक सोच विचार करने में समय लगा सकते हैं। साथ ही आज आपको सलाह है कि अपने आभूषण आदि का रखरखाव अच्छे से कर ले वरना आपका सामान चोरी या खो सकता है।

?कर्क
कर्क राशि के जातक आज काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। दरअसल, आज आपके सामने ढेर सारे कार्यक्रम आने वाले हैं। आज आपको अपने कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जाने का बंदोबस्त भी करना पड़ सकता है। साथ ही आज आपको अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लोगों से संपर्क भी बनाने होंगे और गठजोड़ भी करना पड़ेगा।

?सिंह
सिंह राशि के लोगों आज अपने कामकाज में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं लेकिन, आपको अपनी इच्छाओं का भी ख्याल रखना होगा। भाग्य को चमकाने के चक्कर में आप आज पहले से अधिक परिश्रम करेंगे हालांकि, आप थोड़ा बोर भी हो सकते हैं जिसके लिए आप मनोरंजन का सहारा ले सकते हैं।

??‍♀️कन्या
कन्या राशि के लोगों का मन आज रचनात्मक कार्यों में अधिक रहने वाला है। इसी के साथ आज आपको अपने परिवार का भी समर्थन प्राप्त होगा। हालांकि, आज आपके प्रियजन आपसे खफा भी हो सकते हैं। लेकिन, आज आपको अपने परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा।

⚖️तुला
तुला राशि के जातकों को आज अपने नीचे काम करने वालों की सैलरी के भुगतान को लेकर चिंता रह सकती है। दरअसल, आज आप किसी आर्थिक समस्या हो सकती है। आज आपको अपने कामकाज के सिलसिले में कुछ जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।

?वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बदलाव लेकर आएगा। साथ ही आज आपको कुछ उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ आपका मन आज ठीक से किसी एक काम में नहीं लग पाएगा। जिस वजह से आज कार्यक्षेत्र में आपके कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं।

?धनु
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देना वाला रहेगा। आज कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें अपने जीवन को संवारने का मौका मिलेगा। इसी के साथ आज आपको काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि, आज आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिलेगा इसके लिए आपको अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

?मकर
मकर राशि के जातकों का आज ध्यान अपने करियर और पर्सनल लाइफ दोनों पर ही रहने वाला है। इसी के साथ आज का दिन नौकरीपेशा वर्ग के लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने काम का पुरस्कार मिल सकता है। आज घर परिवार में माहौल बहुत शांत रहने वाला है।

?कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को आज अपने मन पर पूरा कंट्रोल करने की जरूरत है। किसी साथी या पड़ोसी के साथ कही गई बात आप पर आपको क्रोध आ सकता है लेकिन, आपके लिए सलाह है कि अपने गुस्से पर काबू पखें। आज किसी के साथ लड़ाई झगड़ा करने का असर आपके करियर पर भी दिखाई देगा।

?मीन
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में अच्छी ख्याति दिलाने वाला है। आज गंभीरता के साथ अपने काम करेंगे तो आपको उन्नति मिलेगी। समय का सहयोग अगर मिलता रहा और आपकी इच्छा शक्ति इसी तरह से कायम रही तो वह समय भी दूर नहीं होगा।

              ?जय श्री कृष्णा हर हर महादेव सनातन धर्म की जय┉हो
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments