✍️बदनावर जगदीश चौधरी
जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह जिला धार के निर्देशन में कानवन पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है ज्ञात हो कि हाल ही में कानवन थाना अंतर्गत ग्राम खिलेड़ी में लुटेरो के एक गिरोह ने विगत दिनों 10 एवं 11 मार्च की रात्रि को खिलेड़ी के निवासी मिश्रीलाल पिता चम्पालाल के घर आधी रात्रि को शटर उचकाकर घर मे घुस कर धारदार हथियारों के दम पर मिश्रीलाल पिता चम्पालाल के परिजनों को बंधक बनाया था एवं फरियादी के घर से 4.50 लाख रुपये की नगदी एवं घर मे रखे आभूषण को लूट कर फरार हो गए थे। लुटेरो के इस कार्य को लेकर धार जिला पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में एसडीओपी बदनावर श्री शेरसिंह भूरिया , कानवन थाना प्रभारी श्री रामसिंह राठौर एव टीम ने इस लूट की घटना को लेकर अपराधियों की धरपकड़ शुरू की जिस पर टीम द्वारा घटना स्थल पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक सफेद चार पहिया वाहन स्कार्पियों एवं अन्य साक्ष्य वरिष्ठ अधिकारी को संकलित किये गए एवं मुखबिरी सूचना के आधार पर पुलिस दल ने आज महज 11 दिनों में ही इतनी बडी लूट का पर्दाफाश कर एक बार फिर जनता के भरोसे को पुलिस के प्रति सुदृढ़ कर दिया। ज्ञात हो कि मिश्रीलाल पिता चम्पालाल के घर हुई लूट में पुलिस ने लुटेरो पर अपराध क्रमांक 138/2023 धारा 394 पंजीबद्ध कर लुटेरो को मुखबिरी सूचना के आधार पर खंगालने की कवायद शुरू कर दी थी जिस पर अपराधी लुटेरे भुरू उर्फ रेहमान पिता छोटे खान 42 वर्ष निवासी सरदारपुर थाना सरदारपुर एवं सोहेल पिता अफजल खान निवासी सरदारपुर थाना सरदारपुर को हिरासत में लिया गया। उक्त अपराधियों से कड़ी पूछताछ के बाद दोनों ने अपने गिरोह के साथियों की मदद से चार पहिया वाहन स्कार्पियो से फरियादी के घर में घुस कर लूट की घटना को अंजाम देकर दसई, बरमण्डल, लाबरिया होते हुए झकनावदा के रास्ते से राजगढ़ जाना स्वीकार किया गया। वही पूछताछ की पुष्टि के बाद अपराधियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया ।
लुटेरो के गिरोह ने कई घटनाओं को दिया था अंजाम
उक्त लुटेरो पर पुलिस का डंडा पड़ते ही तोते की तरह अन्य छोटी मोटी लूट को भी स्वीकारा गया जैसे उन्होंने दिसम्बर 2022 में सरकारी कालेज खण्डीगारा में से लोहे के सरियों को चोरी करना कबूल किया, वही अपराधियों ने यह भी कबूला की जनवरी 2023 की 25 तारीख को नारायण पाटीदार के घर से पचास हजार रूपये की चोरी की, फरवरी 2023 की 27 तारीख को जयप्रकाश कामदार के घर से चालीस हजार रुपये की चोरी की, अगले दिन 28 फरवरी को सुरेश यादव के घर से सोयाबीन चुराकर भागे थे। फिलहाल इन अपराधियो से 2 सोने की अँगूठी, 2 चांदी की पायजेब, 70 हजार रुपये की नगदी राशि, एवं अपराध में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी क्रमांक एमपी 09 बी ड़ी 2759 एवं धारदार हथियार जब्त किए है।
अन्य साथी भी जल्द होंगे पुलिस की गिरफ्त में
पकड़ाए गए अपराधियो ने अपने अन्य साथियों के नाम भी पुलिस के आगे उजागर किये है जिनमे सलमान पिता अनवर खान उम्र 30 वर्ष थाना राजगढ़, राजेश पिता पुंजिया भील उम्र 35 वर्ष राजस्थान, विष्णु पिता सुखराम भील निवासी जोलाना तथा अन्य साथियों के नाम और भी उजागर हो सकते है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बदनावर शेरसिंह भूरिया, कानवन टीआई रामसिंह राठौर, उनि राजेश चौहान, उनि सोहन सिंह कायत, सउनि मोहन जाट, प्र. आ. राजेन्द्रसिंह चौहान, प्र. आ. कुलदीप सिंह यादव, आरक्षक भगवती चौहान, आरक्षक संजय शिवहरे, आरक्षक बनेसिंह परमार, आरक्षक शाहरुख खान एवं क्राइम ब्रांच धार से प्रशांत चौहान एवं शुभम का विशेष सहयोग रहा।
