✍️पंडित प्रदीप मोदी, साहित्यकार एवं स्वतंत्र पत्रकार 9009597101
एबी रोड पर विकास विकास,
शहर के अंदर विनाश विनाश।
गुमटी पोस्टर शहर सौभाग्य,
देवास के नेता छपास छपास ।
नेता छपास हर जन हताश
भ्रष्टाचार करे क्रूर अट्टहास ।
अपनी पीठ खुद ठोंके और,
खुद ही खुद को कहे शाबाश।
जुमलों से जन को लुभा रहे,
शहर में पोस्टर लगा रहे।
शहर के भीतर घोर समस्या,
मजमा एबी रोड पर लगा रहे।
रोज नया जन चर्चा बनता,
शहर में अफसर का भ्रष्टाचार।
औद्योगिक क्षेत्र में स्पोर्ट्स पार्क,
अक्ल के अंधों करो करो विचार।
औद्योगिक क्षेत्र में वायु प्रदुषण,
क्या खेल के बच्चे स्वस्थ बनेंगे।
विकास के नाम पर केवल खाना,
देवास को सिर्फ ये पस्त करेंगे।
पांच अरब पानी का कर्जा,
लाभान्वित हो गई निजी संस्था।
जलकर वृद्धि कर जनखून चूसे,
नगर निगम नहीं अब सेवा संस्था।
