बेबाक आजाद न्यूज, 9993756976
थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को अपराध पंजीबद्ध होने के 24 घंटे के भीतर इंदौर से दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार। संपूर्ण प्रदेश में अपहृत नाबालिग बालक–बालिकाओं की त्वरित दस्तयाबी हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा ऑपरेशन मुस्कान” अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी (IPS) द्वारा इस अभियान में जिला पुलिस राजगढ़ को प्रभावी, संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई कर अभियान को सफल बनाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला (IPS) के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने अपहृत नाबालिग बालिका को इंदौर से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 03/11/25 को फरियादी ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट की थी कि उसकी लगभग 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला–फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर से थाना नरसिंहगढ़ में अपराध क्रमांक 619/25, धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई तथा त्वरित कार्रवाई हेतु एक पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं टेक्निकल डेटा एनालिसिस के आधार पर अपहृत बालिका को मात्र 24 घंटे के भीतर दिनांक 04/11/25 को इंदौर से दस्तयाब कर लिया गया तथा आरोपी शिवम पिता अनिल हाडा निवासी बामोरकला जिला शिवपुरी, हाल–छापीहेड़ा जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में पीड़िता के कथनों के आधार पर धाराओं में इजाफा कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान, उप निरीक्षक गुंजा जमादार, प्रधान आरक्षक दीपक यादव, आरक्षक सुनील मीणा, आरक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी, आरक्षक अंतिम सोलंकी सायबर सेल राजगढ़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
