✍️पवन वीर राजोद
रानीखेड़ी स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजोद में गणतंत्र दिवस पर प्रातः 8:00 बजे संस्था प्राचार्य श्रीमती अनीता मेड़ा द्वारा झंडा वंदन किया गया। झंडा वंदन के पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया। झंडा वंदन पश्चात श्रीमती मेड़ा ने अपने संबोधन में छात्रों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताते हुए आज के दिन को बहुत ही गौरवशाली बताया ।इसके पश्चात विद्यालय के छात्रों की रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर पंचायत भवन तक पहुंची जहां पर राजोद ग्राम के सरपंच जितेंद्र गामड़ द्वारा झंडा वंदन किया गया। पंचायत भवन से रैली पुनः विद्यालय प्रांगण में पहुंची । इसके पश्चात छात्रों द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर आकर्षक एवं देश प्रेम से ओत- प्रोत प्रस्तुतियां दी गई । कक्षा 12वीं के छात्र करण चौधरी को सत्र 2023 – 24 में 80% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर सजोद में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर कबड्डी टीम को शील्ड एवं पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा कक्षा आठवीं के छात्र अजय बारिया, कक्षा छठी के अजय डूंगर सिंह, कक्षा सातवीं के कन्हैया लाल, कक्षा छठी के अनस शाह , कक्षा 12वीं के बलराम ओसारी सहित विभिन्न विद्यार्थियों को सत्र भर में उनकी विभिन्न गतिविधियों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर प्राचार्य अनीता मेड़ा सहित कलीम कुरैशी, राधेश्याम सोलंकी परमानंद बगड़, राकेश बरेलिया, धर्मेंद्र सोलंकी, मनीषा राजावत, शिवांगी जैन, सपना टॉक, नेहा पाठक, राजकुमारी रतनावत, नेहा ओझा, रीना रातलिया, भारती जाटव, संपाल मोरी, पंकज गिरवाल, समरथ अलोलिया सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
बेबाक आजाद न्यूज चीफ आजाद अग्निहोत्री 9993756976
