✍️सरदार पाटीदार सरदारपुर 9753214250
सरदारपुर/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरदारपुर द्वारा सीएम राइज स्कूल में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय सरदारपुर को ज्ञापन दिया है। एक तरफ तो सरकार सीएम राइज स्कूल के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन ऐसे प्राचार्य होने के कारण उन पैसों का दुरुपयोग और विद्यार्थियों के साथ धोखा किया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद के भाग संयोजक कौशिक व्यास ने बताया कि सीएम राइज स्कूल में काफी समय से विद्यार्थियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, बार-बार हमारे बताने के बावजूद भी प्राचार्य सर द्वारा इसका कोई निराकरण नही किया गया। प्राचार्य सर के तानाशाही रवैये के कारण कई विद्यार्थियों ने स्कूल से अपना एडमिशन वापस ले लिया है, विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार, उनको मानसिक प्रताड़ना देना, उनको बार बार डराया जा रहे है। उत्कृष्ट होस्टल के विद्यार्थियों को डराकर जबदस्ती हस्ताक्षर करवा के सारी सुविधा दे देंगे कह कर, ओर दूसरे होस्टल में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन उस होस्टल में कोई सुविधा ही नही थी। इस प्रकार से विद्यार्थियों को झूठ बोलकर उनकी सुविधा का हनन किया जा रहा है। जहाँ वर्तमान में स्कूल संचालित हो रही है, वहाँ एक ही टॉयलेट होने के कारण छात्र-छात्राओं को उसी टॉयलेट का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे पूरे मैदान में गंदगी फेल रही है। प्रवेश फॉर्म शुल्क के नाम पर पैसे लिए जा रहे है। भारतीय संस्कृति का विरोध प्राचार्य सर द्वारा किया जा रहा है, विद्यार्थियों को टिका लगाने , हाथ में कलावा पहनने से प्राचार्य द्वारा रोका गया और गत सत्र वर्तमान प्राचार्य के आने के बाद विद्यार्थी दर स्कूल से 60 प्रतिशत तक कम हो गया है। शासन सीएम राइज में विद्यार्थियों की शिक्षा पहले से बेहतर हो सके इसके लिए प्रयास कर रही है वही तानाशाही प्राचार्य के रवैये के कारण परीक्षा परिणाम भी पहले के मुकाबले अधिक खराब आए है। गरीब बच्चों को ड्रेस जूतों के लिए बार बार परेशान करना, ऐसे कई प्रकार की प्रताड़ना प्राचार्य द्वारा की गई है और बच्चों के द्वारा प्राचार्य को समस्या से अवगत कराने पर उन्हें डराया जाता है और एसएलसी देने की धमकी दी जाती है। हॉस्टल विद्यार्थियो को गुमराह किया गया व हॉस्टल विद्यार्थियो द्वारा अपना हॉस्टल वापस करने की मांग कर व विद्यालय की समस्त समस्याओ को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंच कर एसडीएम महोदया को विभिन्न विषयों से अवगत कराया गया और सरदारपुर तहसील में सभी स्कूल और हॉस्टल का निरीक्षिण कर समस्याओं का समाधान करने व आय व्यय पर पारदर्शिता के साथ जांच करने की मांग की गई। इन सभी समस्याओं का समाधान नही हुआ , विद्यार्थियों के हित को लेकर उचित निर्णय नही लिया गया तो विद्यार्थी परिषद आगामी दिनों में उग्र आंदोलन करेगी। धरना प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद से सह मंत्री प्राची यादव, इशिका यादव, अंकित माली, इशिका पंवार, हर्ष वैष्णव, कुनाल यादव, सोहन चौहान, मोहिनी यादव व समस्त कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
