✍️सरदार पाटीदार, सरदारपुर 9753214250
कश्मीरी हिन्दू बलिदान दिवस एक सितंबर को जिला मुख्यालय धार में भगवा यात्रा निकलने को लेकर एक बैठक जाट धर्मशाला धार में रखी गई। बैठक में भगवा परिवार के संस्थापक देवकरण जाट ने बताया की यात्रा विगत 10 वर्षों से निकाली जा रही है, यात्रा का उद्देश्य कश्मीर से प्रताड़ित हिंदुओ को वापस कश्मीर में स्थापित करवाना है व कश्मीर जैसी स्थिति हमारे गांव, हमारे नगर व हमारे जिले में निर्मित ना हो, हिंदू धर्म और हिंदू समाज पर हो रहा चौतरफा अत्याचार हमारे धार्मिक स्थलों के संरक्षण व युवा पीढ़ी में स्वाभिमान का जागरण हो, हिंदुत्व पर होने वाले अत्याचारों का हम सब मिलकर ठीक प्रकार से प्रतिकार कर सके, हमारे देश धर्म की रक्षा हो व हिंदू स्वाभिमान का जागरण हो इस उद्देश्य को लेकर यात्रा का आयोजन किया जाता है। यात्रा के संरक्षक समाजसेवी समंदर सिंह पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटौंदिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धार ममता जोशी, यात्रा प्रभारी सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, महेंद्र सुनेर, रीमा राठौर (एडवोकेट), यात्रा संयोजक दीपक जी शर्मा (जिला संयोजक iT सेल), राजेंद्र जी जाट जेतपुरा, भगवा परिवार के संस्थापक देवकरण जाट, भगवा परिवार जिला अध्यक्ष डॉ योगेश डोकरिया, भगवा परिवार नगर अध्यक्ष (इंजीनियर) विकास जी चौहान एव बाबूलाल फौजी, एडवोकेट लीलाधर दादक, बलराम फोजी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन चेतन खेर एवं विकास मुकाती ने किया आभार (इंजीनियर) रोहित जी शर्मा ने माना।
