✍️सरदार पाटीदार, सरदारपुर
धार जिले में सरदारपुर तहसील के ग्राम बड़वेली में एक बालिका स्कूल से घर जा रही थी अचानक खूंखार सांड ने कुहू पिता रेवा शंकर पाटीदार उम्र 5 वर्ष को उठाकर फेंक दिया बालिका को इतना भयानक फेका कि उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। विदित हो कि बडवेली में कई महीनो से इस सांड का आतंक है, ग्रामीण जनता बहुत परेशान है, इस सांड के लिए ग्रामीणों ने कई बार चंदा इकट्ठा कर गांव से बाहर छुड़वाने के प्रयास किए पर समय ऐसा, निकाल ही नहीं पाए जिसका परिणाम आज ग्रामीणों के सामने है एक मां और पिता को अपनी बेटी जान गवना पड़ी इस घटना के बाद पूरा गांव दहशत में है न जाने कब यह सांड कब अपना शिकार किसको बनाएगा अब तो घर से निकलने में भी दहशत हो रही है जल्दी ही शासन प्रशासन द्वारा, या ग्राम पंचायत द्वारा इस सांड को जंगल में छुड़वाना पड़ेगा तभी ग्रामीण अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे अन्यथा अपने बच्चों को लेकर पूरे गांव में दहशत का माहौल है ग्राम बडवेली में इस सांड से मिलेगा छुटकारा या ऐसे ही मौत का खेल खेलेगा सांड अब देखना है।
