✍️पवन वीर, राजोद
11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजोद पर दस्तक अभियान के बाद दस्तक एवं परिवार नियोजन के अस्थाई व स्थाई साधनों को अपनाने में बढ़ावा देने के लिए पात्र योग्य दंपत्तियों को प्रेरित करने व बच्चों के जन्म मे अंतर रखने के बताया जैसे कि पहला बच्चा शादी के दो साल बाद, दूसरा बच्चा पहला तीन साल का हो जाए तब याने कि पहला अभी नहीं, तीसरा कभी नहीं। विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजोद के कर्मचारियों द्वारा परिवार नियोजन के अस्थाई एवं स्थाई साधनों को अपनाने के प्रति जागरूकता संदेश हेतु एक रैली निकाली गई, रैली को मेडिकल ऑफिसर डॉ अनिल भावर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के साथ में आशा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर, सेक्टर सुपरवाइजर रमेश भूरिया, राकेश मुवेल, डा राहुल यादव, स्टाफ नर्स कृष्णा, अंबिका, कैलाश नायमा, सुनील सिंदल, गार्ड अर्जुन, करण व संगीता सिंदल मौजूद रहे।
