✍️पवन वीर राजोद 9993688124
राजोद /मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के स्थापना दिवस के अवसर पर परिसर में पौधे रोपण लगाए। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री नरेंद्र कुमार शाक्य ने बताया कि कंपनी के स्थापना दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने नीम, पीपल, आम, जामुन, बरगद, जाम आदि औषधीय छायादार और फलदार पौधे लगाए। वहीं कर्मचारियों ने सभी पौधों को सहेजने की जिम्मेदारी भी ली। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल पटेल, सहायक यंत्री नरेंद्र कुमार शाक्य , कार्यालय सहायक भारत सिंह ठाकुर , शिवलाल पटेल समंदर सिंह लाइनमैन, संदीप सरा, गोकुल, कैलाश, गोकुल सिंह, रामा वसुनिया, राजेश,दिनेश निनामा,मीटर रीडर सहित कर्मचारी, पत्रकारगण उपस्थित रहे।
