back to top
Friday, September 11, 2026
HomeAll Newsअयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारीयां दसई में...

अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारीयां दसई में भी जोर शोर से,विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भव्य वाहन रेली से निकलेंगे भगवाधारी

✍️सरदार पाटीदार
सरदारपुर(निप्र) अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर दसई नगर में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर  युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जगह जगह विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनकर तैयारियां जोर शोर से जारी है। इसके तहत 22 जनवरी को दसई में एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है, वहीं श्री इच्छापूर्ण हनुमान धाम पर 2200 दीप प्रचलित किए जाएंगे व महाआरती का आयोजन होगा तथा महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। आजाद चौक नया बाजार में 51 फीट की ऊंचाई का भगवा ध्वज लगाया जा रहा है। हिंदू उत्सव समिति द्वारा घर-घर महाप्रसादी बांटी जाएगी। नगर के सभी देवालयों पर सजावट की जाएगी। सभी मंदिरों में महाआरती का अयोजन होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments