बेबाक आजाद 9993756976
अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत धार जिले के बदनावर में प्रसिद्ध श्री बैजनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार सुबह श्री बैजनाथ भक्त मंडल के तत्वाधान में धर्म ध्वजा अनावरण समारोहपूर्वक किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज सोमानी, पुजारी महंत महादेवगिरी गोस्वामी एवं शरद मंडलेचा लाला काका थे। अतिथियों ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ धर्म ध्वजारोहण किया। धर्म ध्वजारोहण पूर्व पुजारी सूरजपुरी ने मंदिर में महाआरती करवाई। भगवान सूर्य देव को अर्ध्य अर्पण किया गया।
इस अवसर पर सोमानी ने कहा कि धर्म ध्वजा हमारी पुरातन धर्म संस्कृति का प्रतीक है। बच्चों को हमारी संस्कृति व संस्कारों से शिक्षित करना भी जरूरी है। 500 साल की लड़ाई के बाद अब कहीं जाकर रामलला अपने स्थान पर विराजित होंगे। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हर जगह धूमधाम से मनाया जाना चाहिए।
अतिथियों ने 41 फीट ऊंचे धर्म ध्वजा दंड एवं ध्वजा का अनावरण किया। इसे श्रद्धालु जितेंद्र मोदी एवं मोहन गुप्ता द्वारा तैयार करवाया गया है। दंड ध्वज पर आकर्षक लाइटिंग की गई है। अतिथियों का स्वागत निर्मल गुप्ता, परमानंद पाटीदार, प्रजेंद्र भट्ट आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुजीत धोड़पकर ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
धर्म ध्वजारोहण के पश्चात मंडल के सदस्यों ने सेवा बस्तियों में जाकर परिवारो में करीब सवा क्विंटल खिचड़ी प्रसादी बांटी गई।
