back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsराजोद के सभी शासकीय विद्यालयों में हुआ सूर्य नमस्कार

राजोद के सभी शासकीय विद्यालयों में हुआ सूर्य नमस्कार

✍️पवन वीर, राजोद 9993688124
शासन के आदेशानुसार राजोद नगर के सभी शासकीय विद्यालयों में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाने के लिए शासकीय बालक एवं कन्या स्कूल में छात्र एवं छात्राएं बड़ी संख्या में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। रेडियो द्वारा प्रसारित कार्यक्रम के अनुसार सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओ के साथ ही नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंदजी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान सरदारपुर जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्रसिंह राठौर (कालू बना), ग्राम सरपंच जितेंद्र गामड़, योग शिक्षक नंदराम नायमा, बेबाक आजाद न्यूज चीफ आजाद अग्निहोत्री, वरिष्ठ पत्रकार रमेशचंद्र रजक, सुरेश द्विवेदी, अशोक नायमा, पवन वीर, राहुल राठौड़, राजेंद्रसिंह सोलंकी, यामीन मंसूरी, मोदी सतीश राठौड़, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments