✍️ सरदार पाटीदार, सरदारपुर
गत शनिवार सरदारपुर न्यायालय में मध्यांतर के समय 2 बजे मध्यस्थता जागरूकता शिविर का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरदारपुर तहसील विधिक सहायता समिति के अध्यक्ष व प्रथम जिला न्यायाधीश निरंजन कुमार पांचाल, द्वितीय जिला न्यायाधीश राधा किशन मालवीय, प्रथम जिला न्यायाधीश के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश पारस कुमार जैन, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 भूपेंद्र सिंह यादव, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 महेंद्र सिंह मेहसन, अभिभाषक सरदारपुर के अध्यक्ष बीजे उपाध्याय, सचिव कमल किशोर वैष्णव आदि सभी ने मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के निराकरण करने हेतु पक्षकारों को जागरूक किया। शिविर में सभी न्यायाधीशगण, अभिभाषकगण व बड़ी संख्या में पक्षकारगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिभाषक भूपेंद्र जोशी ने व आभार संघ उपाध्यक्ष रामलाल पाटिल ने किया।
