back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsनेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने...

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बदनावर चौपाटी सरदारपुर में आतिशबाजी के साथ किया भव्य स्वागत

✍️ सरदार पाटीदार, सरदारपुर न्यूज़ 
सरदारपुर। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद गंधवानी विधायक उमंग सिंघार रविवार को सरदारपुर दौरे पर आये। दोपहर मे बदनावर चौपाटी पर वाहनों के काफिले के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आगमन हुआ। जहां पर कांग्रेस नेता ओमप्रकाश पाटीदार लेडगांव के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर सिंघार का स्वागत किया। बालिका श्वेता पाटीदार के द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। यहां से सिंघार रैली के रूप मे नगर में आये जहा पर जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। इस अवसर पर राजेन्द्र पाटीदार मोरगांव, कंवरलाल पाटीदार लेंडगांव, पार्षद अमर सिंह सोनेर, शुभम पाटीदार फुलगावडी, मनोज सिंघार, संजय पाटीदार, नवीन मारू, विजय मारू फुलगावडी आदि ने पुष्पहार से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का स्वागत किया। श्री सिंगार के नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर सरदारपुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments