✍️सरदार पाटीदार, सरदारपुर
सरदारपुर के वेद माता गायत्री शक्तिपीठ पर माताजी स्थापना दिवस 26 दिसंबर पूर्णिमा के दिन गायत्री परिवार के सभी सदस्यों ने दीपयज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ भगवान भाई पाटीदार, शासकीय एकीकृत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरदारपुर के प्राचार्य जीपी शर्मा, अशोक तिवारी, बलराम व्यास, मदन भाई मारू, मंदिर के पुजारी पुष्पेंद्र भट्ट, गायत्री परिवार के समस्त परिजन आयोजन में सम्मिलित हुए। गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर के प्रमुख ट्रस्टी प्रबंधक बीजे उपाध्याय के आचार्यत्व में दीपयज्ञ संपन्न हुआ। तथा इसी दिन गायत्री परिवार द्वारा गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें भारत वासियों में आत्म बल की चेतना बढ़ाने के लिए नैतिकता, मानवता, सद्भावना, संयम शीलता, कर्तव्य परायणता आदि सद्गुणों की अभिवृद्धि के लिए व भारतीय संस्कृति के पुनरुत्थान के लिए महान कार्य के अंतर्गत एक बहुत बड़ा अनुष्ठान का प्रारंभ परम वंदनीया माताजी भगवती देवी जी शर्मा एवं अखंड दीप के जन्म शताब्दी के तीन वर्ष पूर्व मातृशताब्दी अखंड दीप जन्म शताब्दी श्रद्धा संवर्धन रथ यात्रा निकालने पर भी विचार किया गया। उक्त यात्रा दिनांक 14 जनवरी 2023 से गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर से प्रारंभ होकर सरदारपुर तहसील के प्रमुख गांव सरदारपुर, राजगढ़, रिंगनोद, दसाई, राजोद, लाबरिया, बरमंडल, अमझेरा व उनके आसपास के सभी पंचायत स्तर के गांव होकर पुनः गायत्री शक्तिपीठ पर यात्रा का समापन किया जाएगा। विश्राम स्थल पर दीप यज्ञ एवं हवन का भी आयोजन किया जाएगा, इस महान श्रद्धा संवर्धन रथ यात्रा में सभी धर्म भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर धर्म लाभ लेने का गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर के प्रमुख ट्रस्टी प्रबंधक उपाध्याय व गायत्री परिवार के सरदारपुर तहसील अध्यक्ष जीवन पाटीदार ने आव्हान किया है।
