back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsसरदारपुर विधानसभा में संशोधित कार्यक्रम के अनुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा आज...

सरदारपुर विधानसभा में संशोधित कार्यक्रम के अनुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा आज निपावली से

✍️सरदार पाटीदार, सरदारपुर
सरदारपुर विधानसभा में संशोधित कार्यक्रम के अनुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ आज रविवार 17 दिसंबर को निपावली से होगा। दो पंचायतो में यात्रा का प्रवास रहेगा जिसमें केंद्रीय योजना के वंचित हितग्राही के आवेदन पत्र लेकर नियमानुसार लाभ दिया जाएगा। यात्रा का समापन 26 जनवरी को होगा। सरदारपुर विधानसभा की प्रत्येक पंचायत स्तर तक यात्रा को लेकर जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए सरदारपुर विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक वेलसिग भूरिया को तथा सहप्रभारी भाजपा जिलामंत्री एडवोकेट मुकेश पाटीदार (केवलजी) को नियुक्त किया है साथ ही यात्रा के संचालन के लिए प्रत्येक पंचायत मे संबंधित भाजपा मंडल अध्यक्षगण को पंचायत स्तर पर प्रभारी नियुक्त करने के लिए निर्देशित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments