back to top
Saturday, June 6, 2026
HomeAll Newsसरदारपुर में चुनार बांध के स्कुज गेट की मिट्टी धंसने से दस...

सरदारपुर में चुनार बांध के स्कुज गेट की मिट्टी धंसने से दस फिट गहरा हुआ गढ्ढा, विधायक ने कहा कि शिवराज सरकार के 50 प्रतिशत कमीशन की पोल खुल रही है

✍️बेबाक आजाद 9993756976

वर्षा के चलते सरदारपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत पिपलियाभान क्षेत्र में करीब 25 करोड़ की लागत से बना चुनार बांध के पाल पर बने स्लूज गेट की मिट्टी धंसने से करीब 10 फीट का गहरा गड्ढा हो गया। यह खबर क्षेत्र के विधायकं प्रताप ग्रेवाल को मिली तो वें मौके पर पहुंचे। विधायक ग्रेवाल ने इस मामले में भाजपा सरकार को घेरा है। विधायक ने कहा कि 50 प्रतिशत के आरोप सत्य होते दिख रहे है वही भाजपा सरकार ने कारम डेम के बाद चुनार बांध में भ्रष्टाचार किया है, इसकी जांच की जाना चाहिए, क्योंकि ग्रामीणों द्वारा बांध की पाल पर मिट्टी बहने की शिकायत अधिकारियों पूर्व मे भी की गई थी, इसके बावजूद कोई कार्य नहीं किया गया। इसके दुष्परिणाम से कच्ची मुरम का भंवर हो गया है, शासन प्रशासन लीपापोती में लगा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा ताबड़तोड़ जेसीबी के माध्यम से पाल में हुए गड्ढे को भरने का प्रयास किया जा रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए थे। हालांकि वेस्टवियर से लगातार पानी के बहने चलते फिलहाल स्थिति सामान्य है। दरअसल ग्राम पंचायत पिपलियाभान क्षेत्र में करोड़ो की लागत से पांच वर्ष पूर्व चुनार बांध का निर्माण किया गया था। क्षेत्र में दो दिन से वर्षा का दौर जारी है। ऐसे में चुनार बांध की पाल पर बने स्लूज गेट की मिट्टी बहने गड्ढा हो गया है। बांध का पानी तहसील के झाबुआ जिले की सीमाओं के लगे विभिन्न गांवों से माछलिया घाट जाता है। करीब 20 से 25 गांव बांध किनारे निवासरत है। सुबह बांध के चैकीदार ने बांध की पाल पर बने स्लूज गेट की मिट्टी बहने से गड्ढा होने की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। पाल पर मिट्टी धंसने से करीब 10 फीट गड्ढा हो गया। जिसे जेसीबी मशीन से भरा जा रहा है। जनपद सदस्य सुरेश मसार ने बताया कि आज सुबह जैसे ही चैकीदार द्वारा इस बात की सूचना दी गई। वैसे ही अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें स्थिति से अवगत करवाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments